President of Bharat News : भारत के राष्ट्रपति द्वारा जी-20 के लिए दिए गए निमंत्रण को लेकर विवाद पैदा हो गया है। जहां एक ओर कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि President of India को President of Bharat करना संविधान के खिलाफ है, वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा का ये कदम इंडिया गठबंधन के नाम की वज़ह से उठाया है।
इंडिया नाम से कम होगा बीजेपी का वोट
केजरीवाल ने हमला करते हुए कहा कि, क्या इंडिया से भारत केवल इसलिए किया गया है क्योंकि हमारे गठबंधन का नाम इंडिया है, कल को अगर गठबंधन का नाम भारत कर दिया जाए तो क्या वे भारत नाम को बदलकर बीजेपी कर देंगे। बीजेपी सिर्फ इसलिए नाम बदल रही है, क्योंकि उन्हें लगता है कि इंडिया नाम से उनका वोट कम हो जाएगा।
क्या है पूरा मामला ?
जी-20 की अध्यक्षता भारत के पास है, इसी सिलसिले में राष्ट्रपति ने 09 सितंबर को एक भोज के आयोजन के लिए निमंत्रण पत्र भेजा है, जिसमें इंडिया की जगह भारत लिखा हुआ है। बस इसी को लेकर सारा विवाद उठ खड़ा हुआ है। प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह पत्र में लिखा हुआ है प्रेसिडेंट ऑफ भारत। इस पर राजनीति शुरू हो चुकी है, कांग्रेस के नेता जयराम रमेश ने इस कदम को संविधान के खिलाफ बताया है तो वहीं दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने तो यहां तक कह दिया है कि अगर अलायंस का नाम भारत रख दें तो क्या देश का नाम बदलकर बीजेपी कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: स्टालिन के बयान पर बोले सपा सांसद राम गोपाल यादव, कहा धर्म के खिलाफ टिप्पणी निजी

