19 नवंबर 2023 का रविवार हर भारतीय के लिए मायूस रहा है ICC World Cup के फाइनल ( ICC World Cup Final) में आस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया। अपने ही घर में मिली हार के बाद भारतीय टीम टूट गई जहां एक तरफ कंगारू छठी बार विश्व कप जीतने का जश्न मना रहे थे तो दूसरी तरफ भारतीय खिलाड़ियों के चेहरे पर मायूसी, दुख छाया हुआ था कप्तान रोहित शर्मा ने अपने आंसुओ को बहुत रोकने की कोशिश की ड्रेसिंग रूम की ओर रोहित के धीमे धीमे कदम बढ़ रहे थे आंसुओ को रोकते हुए लेकिन वो कहते हैं ना कि कोशिश कितनी भी करो आंसुओं को छुपाने की निकल ही आते हैं इमोशंस ज्यादा देर तक रोहित शर्मा भी रोक नहीं पाए।
हार से फूट-फूट कर रोए सिराज टीम ने दिया ढाढस
वहीं तेज गेंदबाद मोहम्मद सिराज तो मैदान पर बैठकर फूट-फूट कर रोए उनके आंसू रूकने का नाम नहीं ले रहे थे साथ ही खिलाड़ियों ने सिराज को ढाढस दिया बुमराह उन्हें आंसू ना बहाने को कहते हुए नजर आए। 10 मुकाबले एकतरफा अंदाज में भारत ने जीतते हुए फाइनल में प्रवेश किया लेकिन इस हार से पूरा देश हताश रविवार को हताश हुआ और अभी भी लोग काफी मायूस हैं भारत की इस हार से आस्ट्रेलियाई ने एकतरफा ICC World Cup को जीता। ( ICC World Cup Final) जब तीन विकेट गिरे तब पूरे देश के अंदर ये उम्मीद जाग उठी थी कि भारत ये मैच जीत लेगा लेकिन उम्मीदें देशवासियों की टूटी और साथ ही भारतीय टीम के लिए भी ये हार बड़ी निराश रही।
हिटमैन रोहित शर्मा भी नहीं रोक पाए आंसू हार की वजह के बताए ये करण
( ICC World Cup Final) हार के बाद भारतीय टीम को देशवासियों ने सपोर्ट भी किया कि ये खेल है एक हारता है तो एक जीतता है, हारकर भी भारतीय टीम ने देश का दिल जीता है। देश रविवार को काफी गमगीन तब ज्यादा हुआ जब किंग कोहली और रोहित शर्मा के आंसू देश ने देखे सबका दिल रोया। कप्तान रोहित शर्मा ने हार के चूक प्वाइंट बताते हुए कहा- वर्ल्ड कप कप फाइनल में हमारी बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही जिस वजह से कप हमारे से हाथ से निकल गया लेकिन मुझे मेरी टीम पर गर्व है।
ये भी पढ़ें : Ghaziabad News : जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर किया जा रहा आमरण अनशन समाप्त
भाारत को हारकर मायूस देख बॉलीवुड के कई स्टार ने टीम का बढ़ाया हौसला
कैप्टन रोहित शर्मा ने कहा कि 20-30 रन अगर हम ( ICC World Cup Final) और बना लेते तो जीत संभव थी क्योंकि कोहली और के एल राहुल की बल्लेबाजी से लग रहा था हम 270-80 तक पहुंच जाएंगे लेकिन एक बाद एक हमने विकेट गंवा दिए। कोहली भी अर्धशतक बनाते ही आउट हो गए और उसके बाद विकेट फिलसलते चले गए। भारत की हार के बाद मायूसी बॉलीवुड देख नहीं पाया और तमाम बॉलीवुड स्टार्स ने टीम भारत का हौसला अफजाही किया। किंग खान यानि शाहरूख खान ने एक्स पर लिखा- आपके लिए प्यार और सम्मान, वहीं करण कुंद्रा ने एक्स पर भारतीय खिलाड़ियों का हौसला अफजाही करते हुए लिखा- “आप कुछ जीतते हैं तो कुछ सीखते हैं..! हमेशा के लिए टीम इंडिया फॉरएवर ब्लू!!
अनुष्का शर्मा ने पति कोहली को लगाया गले
किंग कोहली को मायूस देख उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने उन्हें गले लगाया ( ICC World Cup Final) उनके चेहरे पर दुख साफ नजर आया ये देख फैंस काफी इमोशनल हो गए साथ ही फैंस का दिल भी कोहली और अनुष्का ने जीता। पति-पत्नी का रिश्ता गाड़ी के दो पहिए की तरह होते हैं अगर एक भी डगमगा जाए तो दूसरे पहिए को उसे संभालना चाहिए। पति पत्नी का रिश्ता सुख-दुख का होता है ये अनुष्का ने साबित कर दिया अपने पति कोहली की जीत पर उनका खुश होना और उनके दुख में दुख होना और उन्हें सपोर्ट करना यही होता है एक सच्चा प्यार जो Virushka की जोड़ी में दिखता है इसलिए फैंस इस जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं। हम साथ साथ हैं हर सुख, हर दुख में इसका परफेक्ट उदाहरण है Virushka की जोड़ी।

