ICC Rankings: ICC ने हाल ही में तीनों फॉर्मेट में क्रिकेटरों की रैंकिंग जारी की है। रैंकिंग जारी होने के बाद क्रिकेट की दुनिया में भारत का दबदबा साफ नजर आ रहा है। नई रैंकिंग सामने आने के बाद टी20 से लेकर टेस्ट फॉर्मेट तक की कुल 12 रैंकिंग में से आठ पर भारत का वर्चस्व साफ नजर आ रहा है।
नंबर-1 टेस्ट टीम
भारतीय टीम 118 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर है. ऑस्ट्रेलिया समान 118 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज
आर अश्विन 879 रेटिंग प्वाइंट के साथ इस कैटेगरी में काफी समय से टॉप पर हैं. कगिसो रबाडा 825 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
नंबर-1 टेस्ट ऑलराउंडर
इस श्रेणी में शीर्ष दो स्थानों पर भारतीयों का कब्जा है, जिसमें पहले स्थान पर रवींद्र जड़ेजा (455) और दूसरे स्थान पर आर अश्विन (370) हैं।
नंबर-1 टी20 टीम
भारतीय टीम 265 रेटिंग अंकों के साथ सबसे आगे है, जबकि इंग्लैंड 259 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है.
नंबर-1 टी20 बल्लेबाज
सूर्यकुमार यादव 855 रेटिंग प्वाइंट के साथ टॉप पर हैं और कई महीनों से अपना नंबर-1 स्थान बरकरार रखे हुए हैं. पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान 787 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
नंबर-1 टी20 गेंदबाज
रवि बिश्नोई ने 699 अंक अर्जित किए हैं और राशिद खान (692) को 7 रेटिंग अंकों से पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया है।
नंबर-1 वनडे टीम
वनडे रैंकिंग में भारत 121 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर है और उसे विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया (117) पर चार अंकों की बढ़त हासिल है।
नंबर-1 वनडे बल्लेबाज
भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल रैंकिंग में टॉप पर हैं. वहीं दूसरे स्थान पर काबिज बाबर आजम (824) से दो अंक आगे हैं।

