बिग-बॉस 13 से नाम कमाने वाली चुलबुली शहनाज ने देश की जनता के दिलों में अपनी जगह बनाई। शो में वो गोल मटोल चबी से मस्तीखोर अंदाज में दिखाईं दी थीं और अपने आप को उन्होनें दर्शकों के बीच वैसा ही पेश किया था जैसे वो ओरिजनल अपनी लाइफ में हैं। शहनाज के नटखट अंदाज से कई लोग तो उनके फैन बन गए लेकिन आप तो जानते हैं जहां प्यार होता वहां नफरत भी होती है।
शहनाज जब बिग-बॉस में थी तो काफी गोल मटोल रहीं लेकिन शो से निकलने के बाद उनमें जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन आया। वजन के साथ साथ उनके ड्रेसिंग स्टाइल, चाल ढाल सबमें जबरदस्त चेंज देखा गया। शहनाज के बदले अंदाज को देखकर फैंस काफी शॉक हुए थे और सबको लगा था कि ये बदलाव इंडस्ट्री ट्रेंड्स की वजह से शायद आया हो लेकिन अब शहनाज ने अपने इंटरव्यू में बताया है कि ये सब उन्हें खुशी से नहीं बल्कि जान-बूझकर करना पड़ा क्योंकि उन्हें काफी ताने सुनने को मिल रहे थे।
शहनाज ने उस वक्त तक भले हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान न बनाई हो, लेकिन पंजाबी इंडस्ट्री में अच्छा नाम कमा चुकी थीं। साल 2017 में शहनाज ने ‘सत श्री अकाल इंग्लैंड’ से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री मारी थी। इस शो के बाद शहनाज में जबरदस्त चेंजेज आया और उन्होंने Most Stylish Trailblazer का भी अवॉर्ड जीता। शहनाज ने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उन्होनें ये जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन इसलिए किया क्योंकि उन्हें मोटा होने के लिए बिग-बॉस शो में बॉडी शेमिंग झेलनी पड़ी थी जिसके बाद लोंगो मुझे अच्छी सलाह दी तो मैंने उन्हें फॉलो किया और खुद में सुधार लाया।
जो लोग मेरी बॉडी शेमिंग कर रहे थे उनका मनाना ये था कि मैं सूट-सलवार के अलावा कुछ और नहीं पहन सकती। मैंने लोगों के दिमाग में पल रहे उन विचारों को तोड़ डाला और ऐसा ही करती रहूंगी ताकि आगे बढ़ती रहूं।’

