बढ़ते हुए तापमान से भीषण गर्मी का कहर शुरू हो गया है। जिसके चलते लोग काफी परेशान हो रहे हैं। सुबह से ही सूरज के बढ़ते हुए तापमान के चलते तपन के कारण गर्मी काफी बढ़ गई है। इस गर्मी से निजात पाने के लिए बच्चे पास के तालाबों और नदियों में स्नान कर रहे है। इस बीच कानपुर से एक बुरी खबर आ रही है।
दरअसल, कानपुर की नरवल तहसील परिसर में बने तालाब में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पास के ही गांव के रहने वाले 4 बच्चे नहाने के लिए पहुंचे थे और अचानक नहाते नहाते तालाब में चारों बच्चे डूब गए। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चारों बच्चों के शवों को तालाब से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वही बच्चों की मौत की सूचना पर पहुंचे उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

