दिल्ली क्राइम और खौफनाक का एक ऐसा शहर है जहां कुछ ना कुछ रोंगटे खड़े कर देने वाली घटनाएं सामने आती ही कि इंसान की रूह कांप जाए। श्रद्धा मर्डर केस और निक्की मर्डर केस के बार में तो आप जानते ही हैं हम आज उन दोनो केसों का जिक्र नहीं करेंगे बल्कि अब दिल्ली में एक और दिल को कंपा देने वाली घटना सामने आई है एक 16 साल की नाबालिग को एक लड़के ने चाकू से लड़की पर 40 बार चाकूओं से वार किया केवल इतना ही नहीं पत्थर से कुचलकर मार डाला।
दिल्ली का लड़का बना हैवान नाबालिग लड़की को उतारा मौत के घाट
दिल्ली को कभी दिल वालों की दिल्ली कहा जाता था लेकिन अब दिल्ली के लिए केवल हैवानों की दिल्ली याद आता है। एक 16 साल की नाबालिग को एक लड़के ने इतनी बुरी तरह मारा कि सवाल उठता है कि उस बेचारी की गलती क्या थी और लड़कियो की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठते हैं।
नाबालिग लड़की को युवक लड़के ने इस तरह से मारा कि रूह कांप उठे इस मर्डर का सनसनीखेज सीसीटीवी सामने आई है। 16 साल की इस लड़की को अंदाजा भी नहीं होगा कि उसके साथ ऐसा हो जाएगा। दरअसल आरोपी साहिल लड़की को कहासुनी होने पर गली में रोकता है और काफी नोकझोंक हो जाती है जिसके बाद सनकी लड़के ने ताबड़तोड़ चाकुओं से 40 वार लड़की के शरीर पर किए और पत्थर से कुचल दिया। वहीं जब ये सब भयावह घटना घट रही थी तब वहां से गुजर रहे लोग केवल देख रहे थे कहतें हैं ना कि आज के समय में समाज गूंगा, बेहरा, लंगड़ा हो गया है।
पुलिस पड़ताल में मृतका की पहचान 16 साल की साक्षी के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि साहिल और साक्षी के बीच संबंध थे लेकिन रविवार को उनका झगड़ा हो गया था जब साक्षी अपनी सहेली नीतू के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने जा रही थी, तभी साहिल ने उसे गली में रोका और उस पर चाकू और पत्थर से कई वार कर दिए। मृतक के पिता की तहरीर पर थाना शाहबाद डेयरी में आईपीसी की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। आरोपित साहिल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

