आजकल हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं कम उम्र में भी दिल का दौरा पड़ना आम होता जा रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि आज हम इस बारे में आपको जानकारी क्यों दे रहें हैं दरअसल बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade Heart Attack ) को गुरूवार को “वेलकम टू द जांगल” फिल्म की शूटिंग के बाद अचानक से हार्ट अटैक आ गया इसके बाद उन्हें मुंबई के बेलव्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया।
श्रेयस तलपड़े को आया हार्ट अटैक पत्नी दीप्ति ने बताई एक्टर की हालत
अब श्रेयस (Shreyas Talpade Heart Attack ) की पत्नी ने उनका हेल्थ अपडेट देते हुए एक नोट लिखा- डियर फ्रेंड्स और मीडिया मेरे पति के अचानक हेल्थ संकट के बाद आपकी दुआओं और चिंता के लिए मैं आभारी हूं मुझे यह बताते राहत महसूस हो रहा है कि उनकी हालत अब स्टेबल है और कुछ ही दिनों में उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। मेडिकल टीम के टाइमली रिस्पॉन्स, एक्सेपशनल केयर के लिए उनकी आभारी हूं। साथ ही आपसे रिक्वेस्ट करती हूं कि हमारी प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करें क्योंकि उनकी रिकवरी जारी है। आपका सपोर्ट हम दोनों के लिए स्ट्रेंथ सोर्स बन रहा है। वार्म रिगार्ड्स दीप्ति श्रेयस।


फिल्म की शूटिंग के बाद श्रेयस तलपड़े को उठा सीने में दर्द और हो गए थे बेहोश
बता दें श्रेयस तलपड़े गुरूवार को वेलकम टू द जांगल फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद घर पहुंचे और अचनाक से उनके सीने में दर्द उठा और वो बेहोश हो गए (Shreyas Talpade Heart Attack ) उसके बाद उन्हें मुंबई के बेलव्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया और रात 10 बजे के आस पास एक्टर की एंजियोप्लास्टी की गई और अस्पताल के अधिकारियों ने श्रेयस का हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि उनकी एंजियोप्लास्टी सफल रही और अब एक्टर की हालत स्थिर है और फिलहाल वो ठीक हैं।
यंग लोगों में हार्ट अटैक का बढ़ रहा खतरा
ठीक ऐसे ही ब्राज़ीलियाई गॉस्पल सिंगर पेड्रो हेनरिक की स्टेज पर गाते गाते मौत हो गई। लाइव परफॉर्मेंस देते हुए 30 साल के पेड्रो को अचानक से दिल का दौरा पड़ा। अब यंग लोगों में हार्ट अटैक के केस ज्यादा सामने आ रहे हैं इसका बड़ा रीजन है खराब लाइफस्टाइल ज्यादा से ज्यादा अनहेल्दी फूड, जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड, इसके अलावा स्मोकिंग, स्ट्रेस भी हार्ट अटैक का कारण बन रहा है। आजकल का युवा बहुत सी ओवरथिंकिंग करके चिंता में रहता है साथ ही काम करने वाले लोग घर का हेल्दी फूड खाने की बजाय बाहर का अनहेल्दी खाते हैं जिससे मोटापा, हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं होती हैं और हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ता है। सही समय पर खाना ना खाना, एक्सरसाइज ना करना, सोने के टाइम में देरी ये सब हार्ट अटैक के कारण बन रहे हैं।

