माफिया अतीक और अशरफ की हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट सवाल पूछा है कि मेडिकल के लिए जब माफिया ब्रदर्स को ले जाया गया तो एंबुलेंस गेट के अंदर क्यों नहीं थी सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि माफिया भाइयों को ले जा रही गाड़ी के साथ उनकी परेड क्यों कराई जा रही थी। इस सवाल के जवाब में कोर्ट में यूपी सरकार की तरफ से मौजूद वकील मुकुल रोहतगी ने कहा, हमने मामले की जांच किए जाने को लेकर SIT बनाई है और हाईकोर्ट के पूर्व जज की निगरानी में आयोग गठित कर मामले की जांच कर रहे हैं। रोहतगी के इस बयान पर याचिकाकर्ता ने बीच में ही टोकते हुए कहा, मैं 2017 से अब तक हुए एनकाउंटर की जांच की भी मांग कर रहा हूं।
कोर्ट ने रोहतगी के इस बयान को रिकॉर्ड में लेते हुए यूपी सरकार से आने वाले तीन हफ्तों के अंदर अतीक-अशरफ हत्याकांड की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा। अदालत ने यूपी सरकार को इस मामले में फिलहाल कोई नोटिस जारी नहीं किया है। इस दोहरे हत्याकांड के बाद से एक के बाद एक नए मामले सामने आते जा रहें हैं।
माफिया अतीक बेशक मर गया हो लेकिन रोज नए खुलासे किसी सीरियल के एपिसोड की तरह हो रहें हैं। जहां अतीक की बेगम शाइस्ता, बमबाज गुड्डू मुस्लिम अभी तक पुलिस के चंगुल से लगातार फरार चल रहें हैं तो अब अतीक-शाइस्ता के अलावा इस मामले में अब वो की एंट्री हो गई है यानि एक औरत जो कि अतीक से जेल में मुलाकात करती थी और फोन पर भी बातचीत करती थी जिसको लेकर शाइस्ता की कई बार कहासुनी भी अतीक से हो जाती थी।
एक तो पहले से पुलिस के पास शाइस्ता, गुड्डू मुस्लिम को पकड़ने की चुनौती है और अब एक इस महिला की एंट्री के बाद से पुलिस के ऊपर दबाव और बढ़ गया है। हालांकि पुलिस के हाथों सीसीटीवी और वो रिकॉर्डिंग हाथ लग गईं हैं जो अतीक और उस महिला के बीच बातचीत हुई थी। पुलिस महिला की शिनाख्त को गुप्त बनाए हुए है। ऐसी जानकारी सामने आने के बाद अब माना जा रहा है कि जैसे ही यह संदिग्ध महिला पुलिस के चंगुल में आएगी तो अतीक के कई राज सामने आएंगे।

