आईपीएल 2023 में आज 7वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह मुकाबला डेविड वॉर्नर की दिल्ली कैपिटल्स और हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस की टीमों के बीच खेला जा रहा है। गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहल गेंदबाजी का फैसला किया है। दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। दिल्ली की टीम ने दो अहम् बदलाव किये है। एनरिक नॉर्किया और अभिषेक पोरेल को इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह दिया गया है।
बता दें कि पिछली बार की चैंपियन गुजरात टाइटंस ने मौजूदा सीजन में धमाकेदार अंदाज में एंट्री मारी है वहीं दिल्ली कैपिटल्स को अभी भी पहली जीत का इंतजार है। गुजरात को अपने पहले मैच में जहां जीत मिली थी, वहीं दिल्ली ने अपना पहला मैच गंवा दिया था। हालाँकि यह दिल्ली का होम ग्राउंड है तो उसे थोड़ा फायदा मिल सकता है। दिल्ली की टीम जहाँ अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी तो वही गुजरात की टीम अपना लय बरकरार रखना चाहेगी।
वहीं, अगर दोनों टीमों की तुलना करें तो अब तक दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के टीमें एक बार आमने-सामने हुई हैं. इस मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। गुजरात टाइटंस की टीम पिछले साल ही आईपीएल में शामिल हुयी है।
गुजरात (प्लेइंग XI) :-
रिधिमान साहा (विकेटकीपर ), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल, यश दयाल और अल्जारी जोसफ
दिल्ली (प्लेइंग XI) :-
पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर (कप्तान), मिचेल मार्श, रिली रोसो, सरफराज खान (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद, एनरिक नॉर्किया

