हापुड़ के के पिलखुवा में आज बीजेपी के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि मानसिंह गोस्वामी ने फीता काटकर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया! वही उद्घाटन से पहले मंच पर बोलते हुए बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री लज्जा रानी गर्ग ने केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह पर ही निशाना साधदिया!
वही इस मामले में बीजेपी नगरपालिका प्रत्याशी विभु बंसल ने कहा कि हमारा चुनाव विकास पर होगा साथ ही जब उनसे सवाल किया गया टिकिट की दौड़ में और भी प्रत्याशी लगे हुए थे और आप को टिकट मिलने से लोग विरोध भी कर रहे हैं जिस पर विभु बंसल ने कहा कि बीजेपी का कोई भी कार्यकर्ता अलग नहीं है सब एक साथ होकर चुनाव लड़ेंगे साथ ही जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने भी लज्जा रानी गर्ग के सांसद को घेरने के सवाल पर चुप्पी साध ली।

