Hapur News: कहा जाता हैं कि बुढ़ापे में एक बेटा ही बाप का सहरा होता है लेकिन यहा तो सब उल्टा ही है मामला पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव कदौली का हैं। जहां जमीन विवाद के चलते एक बेटे ने अपने बाप को मौत के घाट उतार दिया और मौके पर ही फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी की पत्नि और बच्चों को अपनी गिरफ्त में ले लिया हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।
काफी समय से चल रहा था विवाद
पिलखुवा कोतावली प्रभारी रघुराज का कहना है कि गांव कंदौली के रहने वाले मुनिराज त्यागी और उनके बेटे कपिल के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। साथ ही उन्होंने बताया की मुनिराज ने अपनी कुछ जमीन तीनों बेटियों के नाम कर दी थी। जिसके बाद बची हुई तीन बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कपिल उस जमीन को अपने नाम कराना चाहता था। जिसके बाद कल यानी बुधवार को विवाद इतना बढ़ गया कि कपिल ने लात-घूंसों से पीटपीट कर मुनिराज की जान ले ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई।
DSP भी घटनास्थल पर मौजूद
घटना की खबर मिलते ही DSP अनीता चौहान भी घटनास्थल पर पहुंच गई। साथ ही उन्होंने बताया की पुलिस आरोपी की तलाश में है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्त में ले लिया जाएगा।

