बीजेपी नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी सोमती केन के मुख्य चुनाव कार्यालय के उद्घाटन में पहुंचे हापुड़ मेरठ सांसद राजेंद्र अग्रवाल से मीडिया ने खास बातचीत की, सांसद राजिंन्द्र अग्रवाल ने मीडिया को बताया की हम विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच में जाएंगे हमारी पार्टी 12 महीने काम करने वाली पार्टी है।
जो लगातार अपने छोटे से छोटे कार्यकर्ता के संपर्क में रहती है अखिलेश जी के पास कोई मुद्दा नहीं है अखिलेश जी की पार्टी को कई अवसर प्रदेश की जनता ने दिए उन्होंने विकास का कोई ठोस का काम नहीं किया, उनके समय में अपराध और अपराधियों का साम्राज्य उत्तर प्रदेश मे रहा वह कुछ भी कहते हैं उनकी कोई विकास की साख नहीं है वह वोट बैंक की राजनीति प्रदेश में करते हैं हम सबको साथ लेकर चलते हैं हम अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे।

