Gujarat Cabinet: गुजरात में आज बड़ा दिन है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है, और आज 25 नए मंत्री शपथ लेंगे। इस मौके पर भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है, जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
राज्यपाल से मुलाकात कर मांगी अनुमति
शपथ ग्रहण से पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को नई कैबिनेट की जानकारी दी और शपथ समारोह के लिए आधिकारिक अनुमति मांगी। राज्यपाल ने भी इस पर अपनी सहमति दे दी है।
जानिए कौन-कौन लेगा मंत्री पद की शपथ
भूपेंद्र पटेल की नई टीम में जिन 25 नेताओं को जगह दी गई है, उनमें कई नए चेहरे शामिल हैं। ये रहे वो नाम जो आज मंत्री पद की शपथ लेंगे:
- ऋषिकेश पटेल
- प्रफुल पानसेरिया
- कुंवरजी बावळिया
- परसोत्तम सोलंकी
- कुनु देसाई
- हर्ष संघवी
- नरेश पटेल
- कांति अमृतिया
- अर्जुन मोढवाडिया
- दर्शना वाघेला
- त्रिकम छांगा
- रीवाबा जाडेजा
- जीतू वाघाणी
- जयराम गामीत
- पी. सी. बरंडा
- स्वरूपजी ठाकोर
- कौशिक वेकरिया
- रमेश कटारा
- ईश्वरसिंह पटेल
- पद्मुमन वाजा
- मनीषा वकील
- प्रविण माली
- संजयसिंह महिडा
- कमलेश पटेल
- रमन सोलंकी
रिवाबा जडेजा को पहली बार में ही मिला बड़ा मौका
इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है भारतीयक्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा की। रिवाबा पहली बार विधायक बनी हैं और पहली ही बार में मंत्री पद की शपथ लेने जा रही हैं, जो अपने आप में बड़ी बात मानी जा रही है।
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए नेताओं को भी मिला मौका
नई कैबिनेट में कुछ ऐसे नेताओं को भी जगह मिली है जो पहले कांग्रेस में थे और बाद में बीजेपी में आए। इससे साफ दिख रहा है कि पार्टी अब 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए नई रणनीति बना रही है।
सूत्रों के मुताबिक, इस बार गुजरात को दो डिप्टी सीएम भी मिल सकते हैं, हालांकि इसका आधिकारिक ऐलान अभी बाकी है।
सभी पुराने मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
इससे पहले गुरुवार को गुजरात कैबिनेट के सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था ताकि नई टीम का रास्ता साफ हो सके। ये सब कुछ बीजेपी की नई रणनीति का हिस्सा है, जिसमें 2027 के चुनाव और संगठन में ताजगी लाने पर फोकस किया जा रहा है।
ये भी देखें : CM Yogi Diwali Gift 2025: दीपावली के मौके पर CM Yogi का जनता को बड़ा तोहफा
ये भी पढ़ें : Bihar Election 2025: भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का बयान, कहा – ”बिहार चुनाव में NDA जीत की ओर! ”

