पैसे का लालच आज के जमाने में परिवार और रिश्ते भी नहीं देखता। अब लोग पैसे के पीछे इतने भागने लगें हैं कि एक दूसरे की जान के प्यास भी हो गए हैं। खून के लोग ही एक दूसरे की जान को अमादा हो गए हैं। अब आपको मन में सवाल आ रहा होगा हम ये सब बातें आपको क्यों बता रहें हैं दरअसल छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे दरअसल एक बेटे ने पैसो और नौकरी को पाने के लिए अपने माता-पिता और दादी की हत्या कर दी।
पैसों और नौकरी के लिए बेटे ने माता-पिता और दादी को उतारा मौत के घाट
पैसा एक ऐसी चीज़ है जो अच्छे अच्छों का मन ढिगा देती है लेकिन छत्तीसगढ़ के इस मामले ने सवाल खड़ा कर दिया है कि पैसे के लालच में एक लाल ने अपने परिवार को मौत की नींद सुला दिया और रूह तो आपकी इसे पढ़कर और कांप उठेगी जब बेटे ने अपने माता-पिता और दादी के शव को घर को पीछे दो दिनों तक जलाया और उसके हाथ जरा भी इस जघन्य अपराध और हैवानियत करने से पहले हाथ नहीं कांपे। केवल इतना ही नहीं इसके बाद उसने गुनाह को छिपाने के लिए पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन वो कहतें हैं ना गुनाहों पर अपराधी कितना भी पर्दा डालने की कोशिश करे लेकिन कानून की पैनी नजरों में एक ना एक दिन आ ही जाता है। जब पूरे मामले की जांच पुलिस ने की तो पूरे मामले से पर्दा उठ गया।
पुलिस की सख्ती के बाद आरोपी उदित ने कबूला सच
पुलिस ने पूरे मामले की जांच की तो पता लगा उदित के पिता एक शिक्षक थे उन्होनें कभी सोचा नहीं होगा कि उनके शिक्षक होने के बावजूद भी बेटा अपराधी बन जाएगा। पैसों को लेकर अक्सर उदित अपने माता-पिता से लड़ता झगड़ता था क्योंकि उसे नशे की हालत ने बिगाड़ दिया था और नशा इंसान को बरबाद कर के छोड़ता है। ठीक ऐसा ही हुआ छत्तीसगढ़ के इस परिवार में बेटे की नशे की आदत ने सब उजाड़ दिया। पुलिस ने सख्ती से उदिद से पूछताछ की तो उसने कबूल कर लिया कि उसी ने माता-पिता और दादी को मारा है जिसके बाद उसे धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया है।

