Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट शहर में बिल्डर्स अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। गुलशन बिल्डर ने करीब 100 से ज्यादा पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाया है। करीब 50 से ज्यादा पौधे तो बिल्कुल खत्म कर दिए गए हैं। नेफोवा ने स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर गुलशन बिल्डर के दफ्तर पर प्रदर्शन किया। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की जनता ने गुलशन बिल्डर को प्रकृति का दुश्मन बताया है। लोगों का कहना है कि हम ऐसे बिल्डर के फ्लैट कभी नहीं खरीदेंगे, जो प्रकृति को नुकसान पहुंचता हो। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा वेस्ट की जनता ने गुलशन बिल्डर के खिलाफ कानूनी एक्शन की भी मांग की है।
10 सालों से लगे पेड़ों को किया खत्म
अजनारा होम्स सोसायटी के दिनकर पांडे ने बताया कि 10 सालों से लगे पेड़ों को खत्म कर दिया गया है। आखिर इसकी भरपाई कैसे की जाएगी। क्या कोई उस पसीने की भरपाई कर सकता है, जो भरी गर्मियों में निवासियों ने बहाए हैं। एक-एक डिब्बा पानी ले जाकर पेड़ों को सींचने में और उसे जिंदा रखने का प्रयास रखा गया लेकिन बिल्डर ने बेखौफ होकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचा दिया। इस मामले में स्थानीय लोगों ने अथॉरिटी और सोशल मीडिया पर बिल्डर के खिलाफ शिकायत की है। मामले को संज्ञान में लेकर अथॉरिटी ने बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएफओ को पत्र लिखा है।
यह भी पढ़ें: 2000 रुपये के नोट बदलने की तारीख बढ़ी, अब सिर्फ इन जगहों पर बदले जा सकेंगे नोट
गाइडलाइन का पालन नहीं
उन्होंने बताया कि बिल्डर पर्यावरण के नियमों को ताक पर रखकर और बिना गाइडलाइन का पालन किए देर रात तक काम करते है। जिसकी वजह से कई लोगों को नींद न आने की परेशानी होने लगी है। बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे है। शिकायतों के बावजूद उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड गाइडलाइन का पालन नहीं करवा पा रहा। निवासियों ने संकल्प लिया है कि जब तक बिल्डर के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं होती, तब तक विरोध प्रदर्शन का सिलसिला नहीं थमेगा।

