Greater Noida: यूपी के ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक इंटरनेशनल ट्रेड शो होने जा रहा हैं, जिसमे देश-विदेश से लोग शामिल होंगे। प्रदेश में इसको लेकर तैयारियां भी बड़े ही जोरोशोरों से चल रहा हैं। कहा जा रहा हैं कि इस ट्रेड शो में भारत की मशहूर सिंगर बेबी डॉल यानी कनिका कपूर भी शामिल होंगी। जिसे लेकर यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि कनिका कपूर के जलवे देखने शहर के विघार्थी बड़ी संख्या में आ सकते हैं।
इंडिया एक्सपो मार्ट में होगा आयोजन
बता दें इस इंटरनेशल ट्रेड शो का आयोजन ग्रेटर नोएडा में स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में किया जाएगा। जिसमें हिस्सा लेने 80 से ज्यादा देशों के लोग शामिल होंगे। इसमे एक लाख से ज्यादा व्यपारियों ने यहा पर आने के लिए रजिस्ट्रेशन भी करा लिया हैं। 25,00 से ज्यादा स्लोट भी बुक हो चुके हैं। इसका उद्धघाटन सीएम योगी और उपराष्ट्रपति के दवारा किया जाएगा।
बड़े फूड कोर्ट का होगा आयोजन
इस ट्रेड शो में यूपी की खासियत को भी दर्शाया जाएगा साथ ही यूपी के मशहूर व्यंजनों का भी हर व्यक्ति लुप्त उठा सकता हैं। जिसमे मुजफ्फरनगर की चांट, मेरठ की मशहूर नानखटाई, कानपुर के ठग्गू के लड्डू, मथुरा का पेडा, आगरा का पेठा और लखनऊ की बिरयानी का प्रचार किया जाएगा।
समाज के विभिन्न वर्गो को होगा इसका लाभ
यूपी में होने वाले इस ट्रेड शो से समाज के कई वर्गों को लाभ होने वाला हैं। इस मेले में उच्च शिक्षा वाले छात्रों को ज्यादा से ज्यादा अमंत्रित किया जाएगा तो वहीं समाजिक संगठनों, आऱडब्ल्यूए को भी इस मेले में जोडा जाएगा।

