Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील हाइनिश सोसाइटी में आवारा कुत्तों का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता नजर आ रहा हैं। जिसके कारण सोसाइटी में रहने वाले बच्चे और बड़ो को परेशानियों का काफी सामना करना पड़ रहा हैं। आवारा कुत्तों से परेशान होकर सोसाइटी की महिलाओं ने करीब 3 घंटे सोसाइटी के मैन गेट को जाम कर हंगामा शुरु कर दिया।
12 लोगों को शिकार बना चुके है कुत्ते
विरोध प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने बताया कि सोसाइटी में आवारा कुत्ते अभी तक 12 लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। जिसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मामले को शांत कराया।
बच्चों को बनाया शिकार
सोसाइटी में रहने वाली महिलाओं का कहना है कि सोसाइटी में आए आवारा कुत्ते बच्चों को अपना शिकार बना रहे है। महिला कविता त्रिपाठी, पूनम, रश्मि, सुप्रिया सिन्हा ने बताया कि सोसायटी में दो हफ्तों में 12 लोगों को कुत्ते काट चुके है। बच्चे किड्स एरिया में खेलते रहते हैं। जहां पर कुत्ते उन्हें काट लेते है। टावर 11 के निवासी सुचित्रा ने बताया कि 2 दिन पहले उनका बच्चा किड्स एरिया में खेल रहा था। पीछे से दो-तीन लावारिस कुत्ते आए, जिन्होंने अचानक आकर उनके बच्चे पर हमला कर दिया और पैर पर काट लिया। जिससे उनका बच्चा जख्मी हो गया।
गर्भवती महिला पर कुत्तों की झपट
सोसाइटी में रहने वाली एक गर्भवती महिला का आरोप है कि वह अपने बच्चे के साथ घूम रही थी। इसी दौरान कुत्तों ने बच्चों पर हमला कर दिया। महिला ने बच्चे को बचाने की कोशिश करी तो कुत्तों ने महिला के पैर पर काट लिया। जिसके बाद महिलाओं ने परिसर मे इकट्ठा होकर खुब प्रदर्शन किया।
प्रबंधन के विरुद्घ जमकर हुआ विरोध
सोसाइटी की महिलाओं ने प्रबंधन का विरोध करते हुआ कहा कि आवार कुत्तों को यहा से बाहर किया जाए साथ ही कुत्तों के लिए अगल से फीडिंग पॉइंट भी बनाया जाना चाहिए। सोसाइटी के AO अंजली का कहना है कि इसपर काम किया जा रहा हैं। कुत्तों का आतंक हर जगह देखने को मिलेगा।

