ग्रेटर नोएडा की बीटा 2 पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई मुठभेड़ (Greater Noida Encountered) के दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों को गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह बदमाश रहा चलती महिलाओं के साथ चैन लूट की वारदातों को अंजाम दिया करते थे पुलिस ने इन बदमाशों के पास से लूटी हुई चैन, तमंचा, कारतूस वह घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित नगदी बरामद की है।
शनिवार रात को बीटा 2 पुलिस गामा सेक्टर के पास चैकिंग कर रही थी इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए जिन्हें पुलिस ने रोकने का इशारा किया लेकिन वह लोग नहीं रुके और जब पुलिस ने उनका पीछा किया तो उन लोगों ने पुलिस पार्टी पर ही फायरिंग कर दी। (Greater Noida Encountered) जवाबी कार्रवाई के दौरान पुलिस की तीनों शातिर बदमाशों को पैर में गोली लगी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।
ग्रेटर नोएडा एडीसीपी अशोक कुमार ने दी पूरी जानकारी
ग्रेटर नोएडा एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि थाना बीटा 2 पुलिस व शातिर बदमाशों के बीच गामा-1 सार्वजनिक शौचालय गेट नम्बर -3 के पास ग्रीन बैल्ट में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों 1. समीर मलिक पुत्र अनवर मलिक निवासी गली नम्बर 03 जमाईपुरा सरकारी के पीछे सिकन्द्राबाद थाना सिकन्द्राबाद जिला बुलन्दशहर 2. अमन पुत्र मुकेश कुमार निवासी सन वन 1102 मिगसन विन थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर 3. सौरभ शर्मा पुत्र प्रेमचन्द शर्मा निवासी होली चौक के पास साकीपुर थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर हाल 317 एच ब्लाक अल्फा-2 थाना बीटा-2 गौतमबुद्धनगर को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। (Greater Noida Encountered) अभियुक्तों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया था, जिसमें पुलिस पार्टी द्वारा की गयी जवाबी कार्यवाही में फायर किया गया जिसमें तीनों अभियुक्त के पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गये। जिनको उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्तगण के कब्जे से मौके से 03 तमंचे 03 खोखा कारतूस व 04 जिन्दा कारतूस व लूट गयी चैन व लूट की घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
अपराध करने का तरीका
अभियुक्तगण शातिर किस्म के लुटेरे हैं जो मोटर साइकिल पर सवार होकर राह चलते व्यक्तियों खासकर चैन पहनी महिलाओं को निशाना बनाकर चैन लूटकर फरार हो जाते है । मुठभेड़ पकड़े गए बाइक सवार बदमाशों ने चार दिन में दो महिलाओं को बनाया था निशाना अभियुक्तगण दिनांक 30 अक्तूबर को अल्फा-1 में घर के सामने टहल रही महिला से गले में पहनी चैन को लूटकर फरार हो गये थे । (Greater Noida Encountered) जिसके सम्बन्ध में पीडिता द्वारा थाना बीटा-2 पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था एवं दिनांक 2 नंबर को गामा-2 मार्केट में सब्जी लेने आयी महिला की चैन को लूटकर फरार हो गये थे जिसके सम्बन्ध में थाना बीटा 2 पर मुक़दमा पंजीकृत किया गया था घटनाओं के अनावरण के सम्बन्ध में टीम का गठन किया गया था। जिसके बाद पुलिस की सक्रियता ने इन तीनों शातिर बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।

