Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में बंद कमरे के अंदर एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई मामला थाना इकोटेक 3 क्षेत्र के गारकपुर तुस्याना गांव का है, सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुँच गई, पुलिस ने सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे के कार्रवाई में जुट गई है।
शुरुवाती जांच में पुलिस के मुताबिक मौतें दम घुटने से हुई सभी पहलुओं पर जांच अभी जारी
दरअसल थाना इकोटेक 3 क्षेत्र के गारकपुर तुस्याना के एक मकान में कुछ परिवार किराए पर रहते है, मकान में रहने वाले कुछ लोगो को सुबह से बदबू आ रही है शक होने के बाद पड़ोसियों ने बंद कमरे का खिड़की किसी तरह खोला तो देखा कमरे में रहने वाले परिवार के सभी सदस्य मृत अवस्था मे पड़े हुए, घटना की सूचना थाना इकोटेक 3 पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही थाना इकोटेक 3 पुलिस के साथ सभी बड़े अधिकारी मौके पर पहुँच गए, पुलिस ने जब दरवाजे को तोड़ा तो देखा कमरे में दो महिला और दो पुरुषों के शव पड़े हुए है, पुलिस ने सभी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई शुरुवाती जांच में पुलिस के मुताबिक मौतें दम घुटने से हुई है हालांकि फोरेंसिक के साथ फील्ड यूनिट सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पुलिस आगे की कार्रवाई में हुई है जुटी
बताया जा रहा है कि पुलिस ने जब दरवाजा खोला तब कमरे में गैस की बदबू आ रही थी वही गैस चूल्हे पर कुछ पकाने के लिए रखा हुआ था और सिलेंडर भी पूरी तरह खाली हो चुका था, यही वजह को मौत की वजह दम घुटना बताया जा रहा है, मृतकों की पहचान चंद्रेश, राजेश, निशा और बबली के रूप में हुई है सभी मूल रूप से सिकंद्राराऊ जनपद हाथरस के रहने वाले है, राजेश और निशा चंद्रेश के छोटे भाई बहन थे जबकि निशा चंद्रेश की पत्नी थी, एक भाई फ़ूड डिलीवरी कंपनी में राइडर का काम करता था जबकि एक भाई पराठे की ठेली लगाता था, पुलिस ने सभी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
वहीं इस मामले पर जानकारी देते हुए सेंट्रल नोएडा की डीसीपी सुनीति सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी गारकपुर तुस्याना गांव के एक कमरे में कुछ लोग मृत अवस्था मे पड़े है सुचना मिलते ही फील्ड यूनिट के साथ टीम मौके पर पहुँची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, प्रथमदृष्टया ऐसा लगता है को दम घुटने की वजह से मौत हुई है फिर भी सभी पहलू पर जांच किया जा रहा है।

