ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में शनिवार शाम 7:30 बजे हादसा हो गया (Accident) दिल्ली निवासी बीटेक छात्रा दिव्यांशी शर्मा (22) की क्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। दरअसल छात्रा हादसे के दौरान छात्रा क्रेन की मदद से कार खींचकर वर्कशॉप ले जा रही थी। हादसे में क्रेन चालक की लापरवाही बताई जा रही है। पुलिस क्रेन को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ कर रही है। जांच में पता चला है कि डीजल की जगह पेट्रोल भरवाने के कारण उसकी कार बंद हो गई थी।
पूरा मामला
दिव्यांशी रोजाना दिल्ली से अपनी अमेज कार से ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क के कॉलेज बीटेक की पढ़ाई करने के लिए आती थी शनिवार 16 दिसंबर को भी छात्रा अपना कॉलेज पूरा करके घर के लिए निकली थी शाम करीब 7:30 बजे कॉलेज से घर जाते वक्त दिव्यांशी ने गलती से कार में डीजल की जगह पेट्रोल डलवा लिया और एक्सपो मार्ट के पास उसकी कार बंद हो गई कार में दिव्यांशी के साथ सहपाठी भी सवार थे उन्होंने कॉल कर पुलिस को सूचना दी। (Accident) इसके बाद कार को वर्कशॉप ले जाने के लिए मौके पर क्रेन पहुंची।
पुलिस कर रही हादसे (Accident) की जांच
क्रेन चालक कार को टो करके वर्कशॉप ले जाने लगा। तभी दिव्यांशी चालक से कार की चाबी लेने के दौड़ पड़ी। क्रेन की चपेट में आने के कारण दिव्यांशी सड़क पर गिर गई। (Accident) सिर में चोट लगने की वजह से नाक से खून निकलने लगा। सहपाठी दिव्यांशी को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है।

