Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दादरी बाईपास पर घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि आधा दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में इन वाहनों में सवार लोग भी घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को वाहनों से बाहर निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान मार्ग पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। बाद में दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया।
कैसे हुआ हादसा
दादरी थाना क्षेत्र के बिसाहड़ा फ्लाईओवर से बुलंदशहर की ओर जाने वाले मार्ग पर बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण सड़क हादसा हुआ। सुबह के समय घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पहले महिंद्रा मैक्स और कैंटर में टक्कर हुई, इसके बाद पीछे से कई अन्य वाहन आपस में टकरा गए। कुल मिलाकर करीब छह वाहन आपस में टकराए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। दो लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
दो लोगों को मामूली चोटें आईं
पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना घने कोहरे के कारण हुई। मामूली रूप से घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद क्रेन की मदद से सभी क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया।

