Greater Noida News: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और सचिन मीणा पर टिप्पणी कर चर्चा में आईं मिथलेश भाटी का अब एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें वह सीएम योगी आदित्यनाथ के अधिकारियों पर टिप्पणी करती दिखाई दे रही हैं। किसानों के बीच खड़ी होकर मिथलेश भाटी ने यमुना प्राधिकरण को लप्पू सा और अधिकारियों को झींगुर कह दिया है।
मोटो जीपी बाइक रेस रोकना चाहती है भाटी
ग्रेटर नोएडा में बने बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में 22 सितंबर से 24 सितंबर तक इंडियन मोटो जीपी बाइक रेस होने वाली है। इसे रोकने के लिए किसान धरने पर बैठे हैं। गांव में मोटो जीपी बाइक रेस के खिलाफ किसानों की पंचायत हो रही थी। इसी पंचायत में शामिल होने मिथिलेश भाटी पहुंची थी।
यह भी पढ़ें: घोषणा पत्र पर बनी सहमति, अफ्रकीन यूनियन को मिली स्थायी सदस्यता…
वायरल वीडियो में मिथलेश भाटी किसानों के बीच यह कहती नजर आ रही है कि “इस रेस को हमें रोकना है। लप्पूसा तो प्राधिकरण है और झींगुर सा इसके अधिकारी हैं। ये तिनका सा काम करें हैं और वह किसानों तक आते-आते हवा में ही उड़ जावे हैं। मिथलेश भाटी की बात पर वहां मौजूद अधिकारी तालियां बजाते और तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
मुआवजे को लेकर प्रदर्शन
वही किसानों का कहना है कि जिस बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर बाइक रेस होने वाली है। उस जमीन को किसानों से लिया गया था, अभी तक 64.7% अतिरिक्त मुआवजा नहीं दिया गया है। ऐसे में किसान अपनी मांग को लेकर अब रेस को रोकने की बात कह रहे हैं। इसी किसान पंचायत में शामिल होने के लिए मिथिलेश भाटी भी पहुंची थीं। और इस पंचायत में अधिकारियों को लप्पूसा बताने वाली मिथिलेश भाटी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं।

