सोशल मीडिया पर अक्सर हैरान कर देने वाले फोटो और वीडियो सामने आते रहते हैं जिन्हें देखकर दिल दहल उठता है कि आखिर लोग अपनी जान जोखिम में डालकर कैसे इतना खतरनाक काम कर लेते हैं। अब ताजा मामला है ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी के फ्लैट का जहां काम करने वाली एक नौकरानी 12 वीं मंजिल से लटटकर एक रूमाल उठाने के लिए अपनी जान को खतरे में (Greater Noida Heartbreaking Case) डाल देती है।
रूमाल उठाने के लिए नौकरानी ने अपनी जान लगाई दांव पर
दरअसल नौकरानी ने कपड़े धोकर बालकानी में सुखाने के लिए डाल रखे थे तो मालिक का रूमाल 11वीं मंजिल पर गिर गया उस रूमाल को उठाने के लिए नौकरानी 12वीं मंजिल की बालकानी से नीचे लटक गई(Greater Noida Heartbreaking Case) पूरा मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू हाउसिंग सोसाइटी के एल टावर की है।
सोसाइटी के लोगों का दहल उठा दिल
एक रूमाल जैसी छोटी चीज़ के लिए नौकरानी 12वीं मंजिल की बालकानी रेलिंग पर बाहर की तरफ लटक गई और डंडे के सहारे रूमाल को उठाने की कोशिश करने लगी ये देखकर सोसाइटी के लोग दंग रह गए(Greater Noida Heartbreaking Case) और उन्होनें नौकरानी को कई बार रूकने के लिए कहा कि वो इतनी छोटी चीज़ के लिए अपनी जान में खतरे में ना डाले लेकिन नौकरानी ने एक ना सुनी और अपने मालिक का रूमाल उठाने के लिए कोशिश में जुटी रही और अपनी जान की बाजी लगाकर नौकरानी ने मालिक के रूमाल को उठा लिया लेकिन सवाल ये उठता है कि रूमाल जैसी छोटी चीज़ के लिए इस तरह से जान को खतरे में डालना कहां कि समझदारी है।

