Greater Noida : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बदमाशों के हौसले बुलंद एक होटल में कर सवार दबंगों ने लाठी डंडों वैप पिस्टल के बल पर होटल संचालक और स्टाफ के साथ जमकर की मारपीट। होटल के बाहर से शुरू हुई मारपीट अंदर रिसेप्शन तक पहुंच गई जहां पर दबंगों ने पूरे स्टाफ के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए होटल संचालक ने बिसरत थाने में मामले की शिकायत की है पीड़ित की शिकायत के बाद बिसरख पुलिस ने आधा दर्जन दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दंबगों की धर-पकड़ के लिए टीम में भी गठित की गई है मारपीट का वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है।
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिसरख थाना क्षेत्र के गौर सिटी मॉल के डायमंड प्लाजा में हिविसक्श होटल के बाहर खड़ी मालिक की कार में दबंगों ने अपनी गाड़ी को बैक करते हुए एक के बाद एक तीन टक्कर मार दी जिसके बाद होटल का मैनेजर और अन्य स्टाफ मौके पर पहुंच गए और विरोध जताया इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया जिसके बाद होटल के जीएम ने होटल मालिक हेमंत चौहान के पास फोन किया।
होटल मालिक हेमंत चौहान ने बताया कि उन्होंने गौर सिटी मॉल में 26 सितंबर को होटल का उद्घाटन किया था जिसमें भाजपा के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह, नोएडा सांसद डॉक्टर महेश शर्मा और दादरी विधायक तेजपाल नागर सहित अन्य भाजपा के नेता और उद्योगपति शामिल हुए थे उद्घाटन के एक दिन बाद ही दबंग द्वारा गाली गलौज और मारपीट करते हुए होटल को बंद करने और जान से मारने की धमकी दी गई।

