नोएडा के सेक्टर-137 पारस टियारा सोसाइटी में गार्डस ने छात्रों को जमकर पीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। (Noida assault case viral) दरअसल पूरा मामला इस सोसाइटी में रहने वाली एलएलबी की छात्रा से जुड़ा है। आरोप है कि जो जिन छात्रों को गार्ड ने पीटा वो सोसाइटी में छात्रा के घर में घुस गए और उसके साथ मारपीट और जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। पुलिस ने आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित छात्रा ने बताई पूरी घटना
दरअसल, पीड़ित छात्रा ने एफआईआर में बताया कि 29 अक्टूबर की शाम को करीब साढ़े आठ बजे उसके साथ पढ़ने वाला छात्र तनवीर अहमद उसके फ्लैट पर गया। (Noida assault case viral) आरोप है उसने फ्लैट पर पीड़ित छात्रा के साथ उसी के फ्लैट में जबरदस्ती करने की कोशिश की और प्रताड़ित किया। विरोध करने पर तनवीर वहां से चला गया। इसके बाद अगले दिन यानी 30 अक्टूबर को वो दोबारा अपने आठ से 10 साथियों के साथ सोसाइटी आया।
पीड़ित छात्रा ने बताया कि तनवीर लड़को के साथ मेरे फ्लैट पर आया और मेरे परिवार पर हमला कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। इस बीच शोर मचाने पर सोसाइटी के गार्ड आए और मेरी फैमली को बचाया। पीड़ित ने कहा कि यदि गार्ड नहीं होते तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। (Noida assault case viral) पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने तनवीर अहमद के खिलाफ नामजद और 10 अज्ञात लड़कों के खिलाफ धारा (147,149,352,354, 452 और 506 ) के तहत मुकदमा दर्ज किया।
छात्रा के साथ मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
एडीसीपी हृदेश कठेरिया ने बताया कि इस मामले में घर में घुसकर मारपीट,गाली गलौच एवं छेड़छाड़ करने वाले मुख्य आरोपी तनवीर अहमद पुत्र राजू सरकार निवासी गोविन्दपुरी, नई दिल्ली को गिरफ्तार किया गया। वहीं पांच अन्य को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
अब जानते हैं क्या है वीडियो में
इस मामले में कई वीडियो वायरल हो रहे हैं पहला वीडियो सोसाइटी के कॉमन एरिया का है। जिसमें साफ दिख रहा है कि गार्ड लड़कों को समझा रहे है। लड़के उनसे भी बत्तमिजी कर रहे है। गार्ड के हाथ में डंडा है। जिसके बाद कॉमन एरिया में ही मारपीट होती दिख रही है। इस वीडियो में ये भी दिख रहा है लड़के एक टावर से बाहर आ रहे है। दूसरा वीडियो 48 सेकंड का है। जिसमें आरोपित लड़के गार्ड के साथ बत्तमिजी कर रहे है। इसके बाद वहां गार्ड और लड़कों के बीच जमकर मारपीट होती दिख रही है।(Noida assault case viral) पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।

