Greater Noida News : राजधानी दिल्ली व उसके आसपास के इलाकों में लगातार आपराधिक मामले सामने आ रहे हैं, हाल ही में नोएडा की एक सोसाइटी से एक मामले आया है, जहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने उसे झांसे में फंसा कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
ग्रेटर नोएडा की थाना बीटा-2 पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने वाले एक इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। आरोपी इंजीनियर और पीडि़ता दोनों तलाकशुदा हैं। दोनों की मुलाकात एक मैट्रोमोनियल साइट के जरिए हुई थी। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि एटीएस पैराडाइज सोसायटी में रहने वाले विकास चौधरी को गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढे़ं : Ghaziabad : कौशांबी स्थित रेडिसन होटल के मालिक करण जैन को जान से मारने की मिली धमकी
आरोपी पेशे से इंजीनियर है और जिसके खिलाफ गत दिनों एक महिला ने बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया था। विकास चौधरी तलाकशुदा है उसने मैट्रोमोनियल साइट के जरिए एक महिला से संपर्क किया था उक्त महिला भी तलाकशुदा थी। विकास चौधरी ने महिला को शादी करने का झांसा देकर अपने साथ रख लिया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी को पकड़ने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
यह भी पढे़ं : Anantnag Encounter : अनंतनाग में सुरक्षा बलों के मुठभेड़ में तीन जवान शहीद

