Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके में शुक्रवार शाम को दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में गोलियां चलीं, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दादरी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
घायल को पहुंचाया गया अस्पताल
पुलिस टीम ने तुरंत घायल व्यक्ति को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।
क्या है विवाद का पूरा मामला?
दादरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि किसी छोटी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान गोलीबारी हुई, जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगने से चोट आई।
पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार टीमों का गठन किया है। अब तक 12 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढें..
Sambhal Violence : संभल दौरे पर नहीं जा सके सपा नेता, डीएम की रोक से जताई नाराजगी
शांति व्यवस्था को लेकर सख्ती
थाना प्रभारी ने कहा कि शांति व्यवस्था को किसी भी सूरत में भंग नहीं होने दिया जाएगा। जो भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर एक्शन लिया जाएगा।

