Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में भूमाफियाओं के एक बड़े खेल का पर्दाफाश न्यूज 1 इंडिया ने किया है। करीब 7 सौ बीघे ज़मीन पर काटी जा रही अवैध कॉलोनियों से जुड़े मामले का पर्दाफास किया है जहां प्रशासन की नाक के नीचे भूमाफिया लगातार प्लाटिंग कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि बीजेपी विधायक तेजपाल नागर की आपत्ति और प्राधिकरण को लिखी गई शिकायती चिट्ठी के बावजूद ना तो भूमाफियाओं की सेहत पर असर है ना ही प्राधिकरण की सेहत पर। न्यूज 1 इंडिया ने जमीनी हकीकत की पड़ताल की तो मासूम लोगों को गुमराह करने का ऐसा सिंडिकेट सामने आया जो हैरान करने वाला है
पूरा मामला क्या है:-
मामला ग्राम छपरौला माजरा खेड़ा धरमपुर का है जहां प्राधिकरण द्वारा अधिसूचित जमीन है। इन जमीनों का खसरा नंबर है 420, 418, 388, 386, 380, 385, 365, 367, 368, 381, 383, 185, 184, 177, और 171, कुल जमीन करीब 400 बीघा बताई जा रही है जहां सहारा सिटी के नाम से धड़ल्ले से अवैध कॉलोनी काटी जा रही है।
इतना ही नहीं आशियाने की चाहत रखने वाले लोगों को मनमाने दामों पर जमीने बेची भी जा रही है। खेल यहीं तक नहीं है। सहारा सिटी के अलावा समतल एंक्लेव के नाम से एक और कॉलोनी काटी जा रही है जिसका एरिया 336 बीघे का है। जिन जमीनों पर ये कॉलोनियां काटी जा रही है उनके खसरा नंबर है। 1215, 1210, 1217, 1216, 1219, 1220, 1221, 1223, 1233 और 1235.
अधिकारी के नाक के नीचे चल रहा खेल
वैसे ऐसा नहीं है कि यह पूरा अवैध खेल का संज्ञान प्राधिकरण को नहीं है दादरी के बीजेपी विधायक तेजपाल नागर बीते 19 सितम्बर को ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी से पत्र लिखकर शिकायत कर चुके हैं. पत्र के जरिए विधायक ने बताया था कि बादलपुर थानाक्षेत्र के छपरौला गांव में दो बड़ी अवैध कॉलोनियों को काटा जा रहा है बावजूद इसके अभी भी निर्माण जारी है। न्यूज 1 इंडिया की स्पेशल टीम ने ग्राहक बनकर कॉलोनी में मौजूद ब्रोकर्स से बात की जिसमें ब्लैक मनी, भूमाफिया और प्राधिकरण के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों के ऐसे सिंडिकेट का खुलासा हुआ जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

