Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के एमेनोक्स ला सोलरा सोसाइटी के इंडोर प्लेग्राउंड एरिया में उस समय दहशत फैल गई जब अचानक फाल्स सीलिंग गिर गई। यह घटना बच्चों के खेलते समय हुई, लेकिन सौभाग्य से किसी को चोट नहीं आई। इस हादसे ने सोसाइटी में रहने वाले निवासियों को झकझोर कर रख दिया है और निर्माण गुणवत्ता तथा सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
यह हादसा निर्माण में इस्तेमाल की गई घटिया सामग्री और बिल्डर की लापरवाही को दर्शाता है। निवासियों का कहना है कि यह घटना भविष्य में बड़े हादसे की चेतावनी हो सकती है। अगर समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में किसी भी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता।
ये भी पढ़ें..
Ghaziabad News: भांजी का अपहरण कर मामा फरार, रखने को लेकर था विवाद
प्राधिकरण से निवासियों ने की कार्रवाई की मांग
इस घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों में गुस्सा और चिंता का माहौल है। उन्होंने ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए और दोषी बिल्डर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। निवासियों ने सोसाइटी की सभी इमारतों का सुरक्षा ऑडिट कराने की भी मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके। साथ ही, उन्होंने तुरंत मरम्मत कार्य शुरू करने की भी अपील की है ताकि किसी और घटना की संभावना को समाप्त किया जा सके।

