Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकारी और प्राधिकरण की जमीनों पर अवैध खनन कर मिट्टी माफियाओं ने गहरे-बड़े गड्ढे खोद दिए थे, जिससे प्राधिकरण को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। इस अवैध खनन को रोकने के लिए विभाग ने 93 गाड़ियां, जेसीबी और पोपलेन मशीनें जब्त की हैं और 31 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है।
अवैध खनन की साजिश
मिट्टी माफियाओं ने रातों-रात प्राधिकरण की जमीनों पर गहरे गड्ढे खोद दिए थे। ये जमीनें किसानों से मुआवजा देकर प्राधिकरण द्वारा विकास के लिए खरीदी जा रही थीं, लेकिन मिट्टी माफियाओं ने इन जमीनों को अवैध रूप से नुकसान पहुंचाया और बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन किया।
कार्रवाई के बाद मची भगदड़
खनन विभाग की सख्त कार्रवाई के बाद मिट्टी माफियाओं में भगदड़ मच गई। विभाग ने मौके से 93 गाड़ियां और भारी मशीनें जब्त कीं, जो अवैध रूप से मिट्टी निकालने के काम में लगी थीं। इस कार्रवाई में 31 लाख रुपये का शुल्क भी वसूला गया है।
ये भी पढें..ये भी पढें..
Jharkhand Election: झारखंड चुनाव की घोषणा से पहले JMM का आरोप, चुनाव आयोग को बताया कठपुतली
प्राधिकरण को हुआ भारी नुकसान
मिट्टी माफियाओं द्वारा किए गए इस अवैध खनन से प्राधिकरण को करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है। प्राधिकरण ने इस पूरे मामले पर गंभीरता दिखाते हुए पहले ही मिट्टी माफियाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। खनन विभाग की इस कार्रवाई से मिट्टी माफियाओं की गतिविधियों पर एक बड़ा झटका लगा है।

