Greater Noida Kisan Andolan: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर लगातार 50 गांव के किसानों द्वारा दिन रात अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। आज धरने के 119 दिन पर किसानों ने जमकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर हल्ला बोला। किसानों के द्वारा पहले ही चेतावनी दी गई थी कि आज किसान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर ताला जड़ेगें। आज ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर हजारों की संख्या में किसान पहुंचे और पुलिस बल भी मौके पर तैनात किया गया था है। जैसे ही किसान ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी पर हाथों में ताला और मोटी चैन प्राधिकरण के दरवाजे को बंद करने के लिए हाथों में लेकर पहुंचे तो किसान और पुलिस में आपसी झड़प भी देखने के लिए मिली। किसानों के द्वारा जमकर हंगामा किया गया।
किसानों का डेरा डालो घेरा डालो
किसानों के द्वारा आज डेरा डालो घेरा डालो आंदोलन किया गया। किसान नेताओं का कहना है कि किसानों के द्वारा प्राधिकरण के दोनों गेटों पर जो ताले जड़े गए हैं यह ताले जब तक लगे रहेंगे जब तक किसानों की मांगों को प्राधिकरण के द्वारा पूरा नहीं किया जाता। किसानों का कहना है कि किसानों की लड़ाई सरकार से नहीं प्राधिकरण से हैं क्योंकि प्राधिकरण के अफसर मोटी मलाई खा रहे हैं और किसानों को वादा करके भी कुछ नहीं दिया जा रहा है जिसकी वजह से आज किसान सड़कों पर बैठा हुआ है। किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी गुहार लगाई है कि किसानों की आवश्यक मांगों को पूरा किया जाए।
ये भी पढ़ें : Noida : सरेआम महिला से मोबाइल छीन कर बदमाश हुआ फरार, घटना सीसीटीवी में हुई कैद
किसानों की मांगे
किसानों का कहना है कि प्राधिकरण की धोखाधड़ी वादा खिलाफी के विरोध में किसान धरना प्रदर्शन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर कर रहे हैं किसानों का कहना है कि जब तक किसानों को 10% आबादी प्लॉट भूमिहीनों के 40 वर्ग मीटर के प्लॉट, रोजगार की नीति ,भूमि अधिग्रहण के नए कानून के अनुसार सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा, 20% प्लॉट एवं हर प्रभावित परिवार को रोजगार का प्रावधान जब तक लागू नहीं हो जाता तो किसान दिल्ली के तर्ज पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर अपना धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे।

