ग्रेटर नोएडा में एक दर्दनाक घटना का सीसीटीवी सामने आया है। जहां पर एक कार सवार ने सेक्टर में घूम रहे एक कुत्ते को जानबूझकर कुचल दिया और उसके बाद कार सवार मौके से फरार हो गया ।सेक्टर में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई।
कार चालक ने जानबूझकर गाड़ी से कुत्ते को कुचला
ग्रेटर नोएडा में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जो कि ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिकरोन 2 का है। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि एक कुत्ता सेक्टर में घूम रहा है ,तभी एक एक गाड़ी आती है और वह कुत्ते को जानबूझकर कुचल देती है। गाड़ी के आने से पहले ही कुत्ता सड़क पर एक तरफ हो जाता है लेकिन गाड़ी चालक जानबूझकर उस गाड़ी को कुत्ते के पास ले जाता है और फिर कुत्ते को कुचल देता है और उसके बाद मौके से फरार हो जाता है।
कार चालक की इस हरकत पर पुलिस कार्रवाई की गई मांग
कुत्ते को इस तरह बेरहमी से कुचलना का यह वीडियो सेक्टर में ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया और इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को वायरल कर रहे लोगों ने कहा कि गाड़ी चालक ने जानबूझकर कुत्ते की जान ली है। अब इस मामले में कार्रवाई की बात कही जा रही है ।
ये भी पढ़ें : Noida : जिला अस्पताल में गहराया एंटी रेबीज वैक्सीन का संकट, इन जगहों पर हालात गंभीर
वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तक किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो इस मामले में जांच की जाएगी। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

