Gold & Silver Price: 23 दिसंबर मंगलवार को सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। खासतौर पर चांदी के दामों में तूफानी उछाल आया है। सुबह करीब 11:30 बजे तक चांदी 2,000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा महंगी हो चुकी थी, वहीं सोने की कीमत भी करीब 1,400 रुपये तक बढ़ गई।
चांदी में कितनी आई तेजी?
एमसीएक्स पर सुबह 11:30 बजे के आसपास 1 किलो चांदी की कीमत 2,15,503 रुपये दर्ज की गई। इसमें 2,631 रुपये प्रति किलो की तेजी देखने को मिली। आज चांदी ने 2,14,498 रुपये का लो और 2,16,596 रुपये का हाई स्तर छुआ है।
गौर करने वाली बात यह है कि कल यानी 22 दिसंबर को चांदी ने एमसीएक्स पर अपने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। पिछले कई दिनों से चांदी लगातार ऊपर की ओर जा रही है।
आज कितनी है सोने की कीमत?
एमसीएक्स पर सुबह करीब 11:40 बजे 10 ग्राम सोने की कीमत 1,38,098 रुपये रही। इसमें करीब 1,354 रुपये की तेजी दर्ज की गई। आज सोने ने 1,37,826 रुपये का लो और 1,38,381 रुपये का हाई स्तर बनाया है।
आपके शहर में सोना-चांदी के भाव
| अनुक्रमांक | शहर | सोने की कीमत | चांदी की कीमत |
| 1 | पटना | 137,960 | 214,490 |
| 2 | जयपुर | 138,170 | 214,670 |
| 3 | कानपुर | 138,220 | 214,760 |
| 4 | लखनऊ | 138,220 | 214,760 |
| 5 | भोपाल | 138,330 | 214,930 |
| 6 | इंदौर | 138,330 | 214,930 |
| 7 | चंडीगढ़ | 138,190 | 214,700 |
| 8 | रायपुर | 138,130 | 214,620 |
2026 तक कितनी महंगी हो सकती है चांदी?
कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक, साल 2025 की शुरुआत यानी 1 जनवरी को चांदी की कीमत करीब 88,000 रुपये प्रति किलो थी। अब यह 2 लाख रुपये के पार पहुंच चुकी है।
उनका अनुमान है कि अगले साल तक चांदी 2,50,000 रुपये प्रति किलो के पार जा सकती है। उन्होंने बताया कि 2026 में चांदी को लेकर माहौल काफी सकारात्मक है, हालांकि यह सोने के मुकाबले ज्यादा उतार-चढ़ाव वाली रहेगी। आने वाले समय में चांदी में 20 से 25 फीसदी तक और तेजी देखने को मिल सकती है। एमसीएक्स पर इसके दाम 2,45,000 से 2,50,000 रुपये तक पहुंच सकते हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 72.5 से 74 डॉलर के आसपास रह सकती है।

