एटा में प्रेम संबंधों के चलाते प्रेमी प्रेमिका की ऑनर किलिंग की कहानी तो आप ने बहुत देखी और सुनी होगी लेकिन पिता की यह कहानी अपने आप में अनोखी इसलिए है कि इसमें अपनी जान से ज्यादा मोहब्बत करने वाली प्रेमिका ने ही अपने प्रेमी को घर बुलाकर धोखे से कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर मौत के घाट उतार दिया और जब प्रेमी अपनी अंतिम सांसे गिन रहा था तो प्रेमिका ने फोन करके प्रेमी से कहा कि अगर इस जहर से बच जाओ तो फांसी लगा लेना…… सेम टू यू गुड बाय….
दरअसल यह पूरी प्रेम कहानी एटा के नारायण नगर निवासी चित्रा और हाथरस निवासी अंकित कुमार की है, दोनों काफी समय से एक-दूसरे से बेहद मोहब्बत करते थे और एक दूसरे के साथ विवाह के बंधन में भी बधना चाहते थे, लेकिन इन दोनों की प्रेम कहानी चित्रा के घरवालों को कतई पसंद नहीं थी और वह चित्रा के अंकित के साथ विवाह करने के सख्त खिलाफ थे, इसी के चलते चित्रा के घरवालों ने चित्रा की शादी बुलंदशहर निवासी हेमंत के साथ कर दी।
अब आज की मोहब्बत अगर पूरी ना हो तो लोग गलत रास्ता अपना लेते हैं। चित्रा और अंकित के प्रेम संबंध चलते रहे और आपस में मिलना जुलना भी जारी रहा था, इसी बात से चित्रा का भाई अंकित से काफी नाराज था। चित्रा ने फोन करके अंकित को एटा बस स्टैंड पर बुलाया और वहां अंकित और चित्रा ने कोल्ड ड्रिंक पी जो कोल्ड ड्रिंक अंकित पी रहा था उसमें चित्रा ने पहले से ही जहर मिला रखा था कुछ देर बातचीत करने के बाद चित्रा अपने घर वापस चली गई।
थोड़ी ही देर में अंकित की तबीयत खराब होने लगी तो अंकित बस में बैठकर मैनपुरी की तरफ रवाना हो गया और चलती बस से अपने घर भाई को फोन पर बताया कि उसे कोल्ड ड्रिंक्स में जहर मिलाकर दे दिया है जिसकी वजह से उसकी तबीयत खराब हो रही है, अंकित की खराब तबीयत होने के कारण उसको मैनपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां अंकित की मौत हो गई, वही मृतक प्रेमी के परिजनों की तहरीर पर आरोपी चित्रा और उसके भाई अमित चित्रा के पति हेमंत सहित एक अन्य व्यक्ति के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर एटा में मामला दर्ज करा दिया है।
“तबीयत खराब होने के बाद अंकित ने अपने भाई को फोन कर बताई थी कोल्ड ड्रिंक में जहर देने की पूरी बात”
जब चित्रा ने कोल्ड ड्रिंक में अमित को जहर देकर अपने घर वापस चली गई तो थोड़ी ही देर में अंकित की तबीयत खराब होने लगी, प्यार में धोखे की आशंका होते ही अंकित ने सबसे पहले अपने भाई शैलेश को फोन करके सारी सच्चाई बताई और उसने कहा कि चित्रा ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर पिला दिया है जिससे उसकी तबीयत बहुत खराब होने लगी है। शैलेश क्योंकि बहुत दूर था तो उसने तुरंत मैनपुरी निवासी अपने एक दोस्त अमन निवासी मैनपुरी को फोन करके पूरी बात बताई और अमन से प्रार्थना की कि किसी प्रकार हुए अंकित को मैनपुरी ले जाकर के हॉस्पिटल में उसका उपचार करा दे। क्योंकि संयोग से अमन भी एटा होते हुए मैनपुरी जा रहा था तो उसने अंकित को अपने साथ ले जाकर मैनपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया और वहां उसका उपचार चालू हो गया लेकिन उपचार के दौरान ही अंकित की मौत हो गई।
“प्रेमिका ने प्रेमी से फोन करके कहा कि अगर जहर से बच जाओ तो फांसी लगा लेना…. गुड बाय”
मैनपुरी के जिला अस्पताल में चल अंकित का उपचार चल रहा था और वह अपनी अंतिम सांसे ले रहा था तभी चित्रा का फोन अंकित के फोन पर आया जिसमें चित्रा ने अंकित से कहा कि अगर तुम इससे बच जाओ तो फांसी लगा लेना… और फोन काटने से पहले अंतिम शब्द जो चित्रा ने अंकित को कहे थे वह शब्द थे सेम टू यू….गुड बाय…. अंकित के फोन में रिकॉर्डिंग यह अंतिम बातचीत अब अंकित के परिजनों के पास है।
“थाना कोतवाली नगर में प्रेमिका और उसके परिजनों के विरुद्ध दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा”
जनपद मैनपुरी में अंकित की मौत के बाद एटा कोतवाली नगर में उसके पति हेमंत चित्रा के भाई अमित और एक अन्य के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज करा दिया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच तेज कर दी है और अंकित के घर वालों के पास है उसको सबूत के तौर पर विवेचना में सम्मिलित कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।
कहा ये भी जा रहा है कि प्रेमिका ने अपने प्रेमी को पति और परिजनों के दवाब में आकर अपने प्रेमी को जहर देकर हत्या कर दी

