Ghaziadbad News : महापौर सुनिता दयाल ने वार्ड 22 के पार्षद विनिल दत्त के साथ भाटिया मोड़ एवं वार्ड 22 मलिन बस्ती का निरीक्षण किया जिसमें देखा गया कि मलिन बस्ती में लोग बिना साफ सफाई के रहते है। निगम द्वारा सफाई करने के बाद भी वही लोग गंदगी करे रखते है जिससे उनको गंभीर बीमारी होने का भी खतरा है।
महापौर ने लोगों से साफ-सफाई रखने की अपील की
महापौर ने मलिन बस्ती में रहने वाले लोगों से बात करी और उनको समझाया कि हम निगम द्वारा सफाई दुरुस्त करा देने लेकिन आपको अपने बच्चों के स्वास्थ्य के लिए साफ सफाई स्वयं भी रखनी चाहिए और गाजियाबाद में स्वच्छता सर्वेक्षण भी चल रहा है। इस दौरान आपकी भागीदारी भी गाजियाबाद को नम्बर 1 की ओर लेजा सकती है। इसलिए मेरा निवेदन है कि आप साफ रहे अपने बच्चों को साफ रखें जिससे भविष्य में किसी गंभीर बीमारी के प्रकोप से बच सकें।
यह भी पढ़ें: शाहबेरी में अवैध निर्माण करने वाले दो बिल्डरों पर मुकदमा हुआ दर्ज
भाटिया मोड़ से अतिक्रमण हटाने के निर्देश
निरीक्षण के दोरान स्थानीय पार्षद ने भाटिया मोड़ एवं फ्लाई ओवर के नीचे हुए अतिक्रमण से महापौर सुनीता दयाल को रूबरू कराया जिसमे महापौर द्वारा देखा गया कि जरूरत से अत्यधिक अतिक्रमण किया हुआ है पूरी सड़क बंद की हुई है, महापौर द्वारा मोके से अधिकारियों से फ़ोन वार्ता द्वारा अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए और कहा कि पहले अलाउंस कर 3 दिन का समय दिया जाए उसके उपरांत शुरू से लास्ट तक समस्त अतिक्रमण हटाया जाए।

