Ghaziabad: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की गाजियाबाद यात्रा ने देशभर में चर्चा का विषय बना दिया है। सरकारी विरोधी व्यापक प्रदर्शनों के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर भारत आईं शेख हसीना वर्तमान में गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस में मौजूद हैं। उनकी यह अप्रत्याशित यात्रा और शॉपिंग करने की खबर ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है।
30,000 रुपये की खरीदारी
सूत्रों के अनुसार, शेख हसीना ने अपने और अपनी बहन के लिए कल हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर बने शॉपिंग कांप्लेक्स से लगभग 30,000 रुपये की खरीदारी की। उन्होंने विभिन्न प्रकार के कपड़े खरीदे। खास बात यह रही कि इस खरीदारी का भुगतान उन्होंने इंडियन करेंसी में किया। जब उनके पास इंडियन नो कम पड़ गए, तो उन्होंने बांग्लादेशी नोटों का इस्तेमाल करते हुए पूरा भुगतान किया।
एयरबेस पर हलचल
हिंडन एयरबेस पर शेख हसीना के आने के बाद से वहां हलचल काफी बढ़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शेख हसीना बांग्लादेश से निकलते वक्त चार सूटकेस और दो बैग लेकर आई थीं, जिनमें जरूरत का सामान मौजूद था। एयरबेस पर एंबेसी की दो गाड़ियों के पहुंचने से वहां गहमागहमी बढ़ गई थी। यह माना जा रहा है कि इन गाड़ियों को शेख हसीना से मुलाकात करने या उन्हें दिल्ली शिफ्ट करने के लिए लाया गया था।
आज जा सकती हैं दुबई
हालांकि, अभी तक शेख हसीना की भविष्य की योजनाओं के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन यह संभावना जताई जा रही है कि आज वह दुबई जा सकती हैं। 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी हिंडन एयरबेस पर शेख हसीना की मौजूदगी बरकरार है।
ये भी पढ़ें..
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दिनदहाड़े बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
सुरक्षा व्यवस्था
शेख हसीना की यात्रा के दौरान हिंडन एयरबेस और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। भारतीय और बांग्लादेशी अधिकारियों के बीच लगातार संवाद हो रहा है, जिससे स्थिति को नियंत्रित रखा जा सके।

