Ghaziabad News: भारत की पहली तेज रफ्तार रीजनल ट्रेन चलने को तैयार है। बस, प्रधानमंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाने का इंतजार है। बुधवार को एनसीआरटीसी द्वारा मीडियाकर्मियों को रैपिड एक्स (Rapid X) की सवारी का अनुभव कराया गया। साथ ही, रैपिड एक्स (Rapid X) के बारे में विस्तार से बताया गया।
साहिबाबाद से दुहाई तक पांच स्टेशन
देश भर के मीडियाकर्मियों ने बुधवार को उद्घाटन से पहले रैपिड एक्स का सफर (Rapid X) किया। 11 बजे रैपिड एक्स (Rapid X) के साहिबाबाद स्टेशन से दुहाई, फिर दुहाई से साहिबाबाद तक का सफर कराया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में मीडिया कर्मियों ने रैपिड एक्स (Rapid X) की सवारी की। ट्रायल में ट्रेन को अधिकतम 148 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया गया। 17 किमी का सफर बेहद अलग अनुभव का रहा। हालांकि इस दौरान किसी भी स्टेशन पर रैपिड एक्स (Rapid X) नहीं रूकी। साहिबाबाद से दुहाई तक पांच स्टेशन- साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो है।
लैपटॉप और मोबाइल चार्जिंग की सुविधा
रैपिड एक्स (Rapid X) की बोगियां मेट्रो की बोगी से काफी अलग है। रैपिड एक्स में कुल छह बोगियां है। पहला डिब्बा प्रीमियम, दूसरा महिलाओं के लिए और बाकी आम लोगों के लिए होंगे। बता दें कि मेरठ तक प्रोजेक्ट पूरा होने पर आठ डिब्बे होंगे। रैपिड एक्स (Rapid X) के डिब्बों में मेट्रो की तरह स्टील की सीटें नहीं है, बल्कि लग्जरी गद्दे वाली सीटें है। प्रीमियक डिब्बे में दो-दो सीटें लगी हुई है। जबकि सामान्य डिब्बों में मेट्रो की तरह दोनों साइडों में सीटें लगी है। रैपिड एक्स (Rapid X) की सीटों में पैर रखने के लिए अलग तरह की सिस्टम है। लैपटॉप और मोबाइल चार्जिंग की भी सुविधा है।
सुबह 6 बजे से रात 11 बजे के बीच होगा परिचालन
एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली से मेरठ तक रैपिड एक्स (Rapid X) शुरू होने पर 160 की स्पीड से चलाई जाएगी। औसत स्पीड 90 किमी प्रति घंटा होगी। कुल दूरी को 55 मिनट में तय किया जाएगा। दिल्ली से मेरठ की दूरी 82 किमी है। बता दें कि रैपिड एक्स (Rapid X) को आम आदमी के लिए 21 अक्टूबर से खोल दिया जाएगा। रैपिड एक्स ट्रेनों का परिचालन सुबह 6 बजे से रात 11 बजे के बीच होगा। आरंभ में हर 15 मिनट में एक ट्रेन उपलब्ध होगी। आवश्यकता के आधार पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
1700 यात्री एक साथ कर सकते है यात्रा
प्रत्येक रैपिड एक्स (Rapid X) ट्रेन में 1700 यात्री एक साथ यात्रा कर सकते हैं। हर स्टैंडर्ड कोच में 72 सीटें और प्रीमियम कोच में 62 सीटें उपलब्ध हैं। प्रत्येक कोच में विकलांग यात्रियों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी सीटें आरक्षित हैं।