Ghaziabad: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ गाजियाबाद पुलिस ने सख्त अभियान चलाया है, लेकिन शराबियों की लापरवाही खत्म होने का नाम नहीं ले रही। बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक दिन में सबसे अधिक 515 लोगों को पकड़ा है। इन सभी के खिलाफ धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
नगर जोन में सर्वाधिक गिरफ्तारी
पुलिस अभियान के दौरान नगर जोन में सबसे ज्यादा 194 लोग पकड़े गए। इसके अलावा, देहात जोन में 181 और ट्रांस हिंडन जोन में 140 लोगों को पकड़ा गया। पुलिस ने लोनी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर बीयर पीते हुए एक जोड़े को भी गिरफ्तार किया।
नंदग्राम में सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां
शहर जोन के नंदग्राम थानाक्षेत्र में शराबियों का हाल सबसे खराब रहा। बुधवार शाम 7 से 9 बजे के बीच चले इस विशेष अभियान में नंदग्राम से 65 लोगों को पकड़ा गया। अन्य थानाक्षेत्रों में नगर कोतवाली से 38, विजयनगर से 22, सिहानीगेट से 31, कविनगर से 18 और मधुबन-बापूधाम से 20 लोगों को हिरासत में लिया गया।
ट्रांस हिंडन जोन में इंदिरापुरम सबसे आगे
ट्रांस हिंडन जोन में शराब पीते पकड़े गए लोगों में इंदिरापुरम थानाक्षेत्र शीर्ष पर रहा। यहां से 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अन्य क्षेत्रों में कौशांबी से 27, खोड़ा से 11, साहिबाबाद से 23, लिंक रोड से 18, शालीमार गार्डन से 5 और टीला मोड़ से 22 लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई।
ये भी पढें..
Noida News: ठंड बढ़ने के कारण स्कूलों में छुट्टी घोषित, 16 और 17 जनवरी तक रहेगा अवकाश
क्रॉसिंग रिपब्लिक में सबसे अधिक मामले
क्रॉसिंग रिपब्लिक ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने के मामलों में बाकी क्षेत्रों को पीछे छोड़ दिया। पुलिस ने यहां से 45 लोगों को पकड़ा। इसके अलावा, लोनी से 9, ट्रोनिका सिटी से 12, अंंकुर विहार से 9, लोनी बॉर्डर से 17, मसूरी और मुरादनगर से 27-27, मोदीनगर से 9, निवाड़ी से 4, भोजपुर से 7 और वेव सिटी से 15 लोगों को हिरासत में लिया गया।