Ghaziabad News : सरकारी अस्पताल के एक डॉक्टर को ब्लैकमेल करके महिला ने 11.5 लाख रूपये वसूल लिए। महिला अपनी दो युवती दोस्त और एक युवक दोस्त के साथ पहले डॉक्टर को अपने प्रेम जाल में फंसाती है उसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर डॉक्टर को ब्लैकमेल करती है कि वो ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगी। ब्लैकमेलिंग के चलते डॉक्टर डर के मारे महिला को 11.5 लाख रूपये दे देता है। महिला ने पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ झूठी शिकायत भी दर्ज करा डाली।
पूरा मामला
इलाज कराने के बहाने एक महिला ने सरकारी अस्पताल में एक डॉक्टर से नंबर लिया और उसके बाद महिला ने डॉक्टर को अश्लील व्यक्तिगत मैसेज भेजने शुरू किए दोनों के बीच नजदियां बढ़ी उसके बाद महिला ने डॉक्टर के साथ आपत्तिजनक वीडियो, फोटो बना लिए और डॉक्टर को फोटो, वीडियो उसके फोन पर भेजकर पैसों की ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी पहले डॉक्टर ने महिला को साढ़े चार लाख रूपये दे दिए और वीडियो, फोटो डिलीट करने को कहा तो महिला ने आपत्तिजनक वीडियो, फोटो अस्पताल के स्टाफ को भेज दिया इससे डॉक्टर और डर गया और महिला की मांग पूरी करता रहा।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
इसके बाद डॉक्टर ने अपने अस्पताल के स्टाफ साथियों के साथ मिलकर महिला से फोटो, वीडियो डिलीट करने की मांग की तो महिला ने पांच लाख रूपये की डिमांड रख डाली और डॉक्टर ने महिला की मांग पूरी और फोटो, वीडियो डिलीट कराए लेकिन ब्लैकमेलिंग का सिलसिला महिला ने उसके बाद भी खत्म नहीं किया और फिर डॉक्टर को परेशान किया ये कहकर कि उसके पास पेन ड्राइव में उसकी फोटो, वीडियो मौजूद हैं और डॉक्टर से महिला ने दो लाख रूपये ले लिए इसके बाद भी महिला ने पुलिस में फिर झूठी शिकायत डॉक्टर के खिलाफ दे दी परेशान होकर डॉक्टर ने आत्महत्या की बात करते हुए पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और पुलिस ने आरोपी महिला के साथ चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

