Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोनी से अपहरण का एक मामला सामने आया हैं, जिसमे मामा ने ही अपनी भांजी का अपहरण कर लिया हैं। ये सारा मामला गाजियाबाद के लोनी की न्यू निकास कॉलोनी का हैं। जहां एक मामा अपनी ही भांजी को लेकर फरार हो गया हैं। बता दें कि दोनों परिवार में बच्चों को रखने को लेकर विवाद चल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की है।
2015 में हुई थी शादी
न्यू विकास नगर कॉलोनी के निवासी दीपक बंसल का कहना हैं कि उनकी शादी 2015 में पलवल जिले में हुई थी। इनके दो बच्चे हैं। साथ ही दीपक ने बताया कि उनकी पत्नि की तीन साल पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद उनका अपने ससुराल पक्ष से बच्चों को रखने के उपर विवाद चल रहा हैं।
नानी के पास रहती थी बच्ची
दीपक का कहना था कि उनकी पत्नि की मौत के बाद उनकी सास बेटी को यह कह अपने घर ले गई थी कि घर पर रोना-धोना हो रहा है। कुछ दिनों बाद बच्ची को छोड़ देंगे। लेकिन जब वह अपनी बेटी को लेने ससुराल गया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने बेटी को नहीं दिया। फिर वह अपने परिवार के लोगों को लेकर गए। ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट की। उन्हे वहां से भगा दिया।
पुलिस पर दीपक का आरोप
बेटी के पिता दीपक बंसल का आरोप हैं कि सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद भी पुलिस उनकी शिकायत दर्ज नही कर रही हैं और थाने के चक्कर कटवा रही हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी सास उनकी बेटी को लेकर आई हुई थी। उन्होंने अपनी बेटी को लोनी में ही रोक ली। रविवार दोपहर को उनकी बेटी रिया उनकी दादी सुरेश देवी की गोद में थी। दोनों घर के बाहर थे। तभी उनके दो साले और ससुराल के अन्य लोग आए। उन्होंने घर के बाहर से उनकी बेटी को दादी की गोद से छीनकर अपहरण कर लिया।

