Ghaziabad News: नंदग्राम पुलिस ने नंगला गांव में इलेक्ट्रॉनिक बम बना रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना स्थल से 473 इलेक्ट्रॉनिक बम भी बरामद किए गए है। मामले की छानबीन करते हुए पुलिस ने घर मालिक सहित तीन अन्यलोगों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
सूचना के आधार पर छापेमारी
एसआई वीरेंद्र सिंह मोरटा चौकी क्षेत्र में तैनात टीम के साथ गश्त पर थे। उस दौरान उन्हे सूचना मिली कि नगला गांव में राहुल उर्फ कालू के घर में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। जिसके आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर घर की छानबीन करनी प्रारंभ की, घेराबंदी को देखकर एक आरोपी जंगल की तरफ भाग गया। दो व्यक्तियों को इलेक्ट्रॉनिक बम बनाते हुए मौके पर दबोच लिया गया।
ये भी पढिए; नोएडा के नामी यूनिवर्सिटी के कैंपस में तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी दो छात्राओं को टक्कर, सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल
आरोपियों पर केश दर्ज
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित फरुखनगर निवासी निजामुद्दीन तथा मोदीनगर स्थित किदवई नगर निवासी अरबाज के रूप में की है। पुलिस ने बताया की मौके से 442 इलेक्ट्रॉनिक सादा बम तथा 31 इलेक्ट्रॉनिक रंगीन बम बरामद हुए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। (Ghaziabad News )

