Ghaziabad News : गाजियाबाद के लोनी इलाके में बदमाशों और पुलिस के बीच कई राउंड की गोलियां चलीं इस गोलीबारी में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है वहीं उनका तीसरा साथी भागने में कामयाब रहा हालांकि उसे भी समय रहते पुलिस ने काम्बिंग के जरिए पकड़ लिया है।
घायल दो बदमाशों का इलाज अस्पताल में चल रहा, तीसरे पकड़े गए बदमाश से पुलिस कर रही इंटेरोगेशन
पूछताछ में इन बदमाशों ने बताया कि यह मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और दिल्ली एनसीआर के उन इलाकों को चुनाव करते हैं जहां पर यह आसानी से अपराध करके दोबारा मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो जाएं, लेकिन इस बार बदमाशों का पाला गाजियाबाद पुलिस से पड़ा और पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया, खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी गाजियाबाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए जब गोली चलाई तो इनके गैंग दो बदमाश के पैर में गोली चलेगी वहीं तीसरे बदमाश को कमिंग के जरिए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तीसरे साथी के जरिए इनके ठिकानों का पता है लगाया जा रहा है जहां पर उनके अन्य साथी मिल सकते हैं फिलहाल दो बदमाशों का उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है वहीं तीसरे से पुलिस इंटेरोगेशन में जुटी हुई है।
पुलिस ने बदमाशों के पास से सोने का सामान और कई अन्य सामान बरामद किए
गौरतलब है कि यह वही बदमाश है जिन्होंने बीती 10 जनवरी को लोनी के एक ज्वेलर की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था उनके पास से पुलिस ने सोने का सामान दो तमंचे जिंदा कारतूस और अन्य सामान बरामद किया है।

