Ghaziabad News: अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने शासन काल में ही विकास व सुशासन की आधारशिला रख दी थी। वह भारत की राजनीति के अजातशत्रु थे। यह कहना है साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा का। सोमवार को साहिबाबाद स्थित उनके कार्यालय पर पंडित मदनमोहन मालवीय एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया। उन्होंने भारत की राजनीतिक अस्थिरता को उभारने के साथ देश के अंदर राजनीति में शुचिता और पारदर्शिता का एक आदर्श प्रतिमान रखा था। पिछले साढ़े नौ वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुरक्षा व सुशासन के जो नये प्रतिमान स्थापित किये हैं, उसकी आधारशिला अटल जी ने अपने शासनकाल में ही रख दी थी।
जन्म शताब्दी वर्ष की शुरुआत
भारतीय जनता पार्टी समेत अन्य सरकारें अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मना रही हैं। उनका स्मरण करते हुए उनके मूल्यों और आदर्शों के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प भी ले रही हैं। यह वर्ष अटल जी की जन्मशताब्दी वर्ष की शुरुआत भी है। महामना मदनमोहन मालवीय को याद करते हुए सुनील शर्मा ने कहा कि भारत और भारतीयता को समर्पित महामना पंडित मदन मोहन मालवीय को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन।
उनका अतुलनीय व्यक्तित्व और कृतित्व देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा। अंग्रेजी और हिंदी भाषा में 11 खंडों में लगभग चार हजार पृष्ठ हैं। इनमें पंडित मदन मोहन मालवीय के लेखों और भाषणों का संग्रह किया गया है। इनमें अप्रकाशित उनकी अपनी डायरी, पत्र, लेख, भाषण, ज्ञापन, उनके द्वारा 1907 में शुरू किए गए हिंदी साप्ताहिक अभ्युदय में संपादकीय और रॉयल कमीशन के समक्ष दिए गए बयान शामिल हैं। इन खंडों को महामना मालवीय मिशन ने तैयार किया है।
ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर वीरेंद्र त्यागी पार्षद, भूपेंद्र उपाध्याय पार्षद, सरदार पार्षद, मदन राय पार्षद, विजेंद्र चौहान पार्षद, रामनिवास बंसल पार्षद, प्रवीण भाटी पार्षद, कालीचरण पहलवान पार्षद, पआशीष चौधरी पार्षद, प्रमोद राघव पार्षद, सरदार सिंह भाटी पूर्व पार्षद, चंद्रभूषण पूर्व पार्षद, विनीत त्यागी पूर्व पार्षद, अजय शुक्ला मंडल अध्यक्ष, मंजुला गुप्ता पूर्व पार्षद, राजन आर्य मंडल अध्यक्ष, मुकेश शर्मा मंडल अध्यक्ष, सुधीर त्यागी मंडल अध्यक्ष, विजेंद्र भड़ाना मंडल संयोजक, विपिन डगर, वीरेंद्र मिश्रा, राजकुमार चंदेल, नीरज रावत, लोकेश चौधरी, घनश्याम तिवारी, कुलदीप कसाना, उमाशंकर शर्मा, सुरेश तिवारी, दिनेश सिंह, संजीव शर्मा, मनोज डगर, अशोक भाटी, प्रेम त्यागी, राम जी झा,आशीष बंसल, शिव प्रताप सिंह, कैलाश यादव, दीपक गोस्वामी, योगेश प्रधान, कपिल मित्तल, चरणजीत वासुदेव, एसपी सिंह पूर्व पार्षद, भोला उर्फ उदयवीर आदि मौजूद रहे।