देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून (Population Control Law) की मांग को लेकर पिछले 22 दिनों से जारी आमरण अनशन रविवार को खत्म हो गया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल के आश्वासन के बाद जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह और साहिबाबाद के डीसीपी शुभम पटेल की मौजूदगी में अनिल चौधरी को नारियल का पानी पिलाकर उनका आमरण अनशन खत्म कराया।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा जनसंख्या नियंत्रण कानून समय की मांग
भारी भीड़ के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून समय की मांग है, क्योंकि भारत दुनिया का सबसे बड़ी आबादी वाला देश बन गया है और संसाधन कम होते जा रहे हैं। देश हित में कोई भी कानून बनता है तो कुछ लोग राजनीति के कारण इसे एक संप्रदाय विशेष से जोड़ देते हैं। सीएए कानून के खिलाफ माहौल बनाया गया। हमास के समर्थन में आ जाते हैं लेकिन देश के समर्थन में नहीं आते हैं। देश का समर्थन करते हैं तो फिर जनसंख्या नियंत्रण कानून (Population Control Law) का भी समर्थन करना चाहिए।
जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर अभी बड़ी लड़ाई लड़नी है ( केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह )
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कुछ लोगों ने भीड़ बढ़ाने की फैक्ट्री खोल ली है। देश के 148 शहरों की जनसंख्या संतुलन बिगड़ गया है। बंगाल में मुस्लिमों की आबादी 40 फीसदी तक पहुंच गई है। कोलकाता मिनी पाकिस्तान बन जाएगा। बढ़ती आबादी के कारण आम लोगों का हक मारा जा रहा है जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर अभी बड़ी लड़ाई लड़नी है। (Population Control Law) अनिल चौधरी ने जिस विषय को उठाया है, उससे सरकार भी परिचित है। जल्द ही देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून के पक्ष में माहौल बनेगा।
राष्ट्र की रक्षा और आनेवाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून अति आवश्यक (मेरठ सांसद राजेंद्र अग्रवाल)
मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि अनिल चौधरी ने प्रामाणिकता के साथ इस विषय को उठाया है। इससे सरकार का ध्यान आकर्षित हुआ है। राष्ट्र की रक्षा और आनेवाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून (Population Control Law) अति आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लाल किले से इस कानून की जरूरत के बारे में बताया है उन्होंने कहा कि इस विषय को लेकर प्रधानमंत्री बेहद संवेदनशील है। पीएमओ ने भी संज्ञान लिया है। जल्द ही इसका हल निकलेगा। अवश्य समाधान होगा, बस थोड़ा समय चाहिए।
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि जनंसख्या नियंत्रण कानून (Population Control Law) की मांग का हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। यह किसी धर्म या जाति विशेष के लिए नहीं है, बल्कि देश हित के लिए आवश्यक है। इस मौके पर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह और डीसीपी शुभम पटेल उपस्थित थे।

