Ghaziabad News: मुरादनगर में महिलाओं के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया हैं। पुलिस ने आरोपी रजा मोहम्मद उर्फ रजुआ को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया हैं। बता दें रजुआ के खिलाफ अभी तक लूटपाट के 30 मुकदमें दर्ज किए जा चुके हैं। रजुआ ने पुलिस के सामने अपने लूटपाट की वारदात को स्वीकार कर लिया हैं साथ ही बरामदगी की बात भी कही। जिसके बाद पुलिस बरामदगी लेने उसके साथ जंगल में पहुंची। जहां पहले से छिपाकर रखे गए तमंचे से रजुआ ने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए गोली चलाई। रजुआ को हाथ और पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने रजुआ को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
लगातार कर रहा था चोरी
आरोपी रजुआ लगातार चोरी की घटना को अंजाम दें रहा था। एसीपी मसूरी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मुरादनगर थानाक्षेत्र में 23 और 24 सितंबर को लगातार महिलाओं से सोने के कुंडल लूट की वारदातें हुई थीं। पुलिस लूट खोलने के लिए छानबीन में लगी थी। इसी बीच पुलिस को अपने एक खबरी से जानकारी मिली कि दोनों वारदातों को रजा मोहम्मद उर्फ रजुआ ने अंजाम दिया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार शाम रजुआ को मेरठ से गिरफ्तार लिया। रजुआ ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने लूटे हुए कुंडल, तमंचा तथा चाकू सलेमबाद गांव के खेत में छिपाकर रखे हैं।
पुलिस और रजुआ के बीच मुठभेड़
रजुआ से पूछताछ को दौरान उसने बताया की लूटा हुआ माल उसने सलेमबाद के खेतों में छूपाया हैं जिसके बाद पुलिस रजुआ को लेकर सलेमबाद के खेतों में पहुंची। जहां रजुआ ने पहले से लोडेड तमंचा निकालकर जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायर किया। जिसके बाद पुलिस से मुठभेड़ में रजुआ के पैर तथा हाथ में गोली लगी और फिर उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त के कब्जे से लूटे हुए दो जोड़ी सोने के कुंडल, दो जिन्दा कारतूस, एक तमंचा, दो खोखा कारतूस व एक चाकू बरामद हुआ है।
इस तरह हुई थी पहली लूट
पहली लूट आरोपा रजुआ ने सोमवार की सुबह नवीपुर गांव में सुबह करीब सवा आठ बजे खेत में काम कर रहीं देवेंद्र कुमार की पत्नी लता के साथ हुई थी। बाइक सवार बदमाशों ने पहले उनकी कनपटी पर पिस्टल लगाकर कुंडल लूट लिए। बदमाशों ने विरोध करने पर लता के साथ मारपीट भी की थी। उसके बाद बदमाश शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। दूसरी वारदात सलेमाबाद- सुल्तानपुर मार्ग पर खेत में घास काट रही चार महिलाओं को बंधक बनाकर हुई थी। बाइक सवार बदमाश ने हथियार के बल पर एक महिला के कान से सोने के कुंड़ल लूट लिए थे। लुटेरे ने अन्य महिलाओं के पास जेवरात ना होने पर उनके साथ मारपीट भी की। सलेमाबाद निवासी आमना, जगरोशनी, निर्मला और सुनीता के साथ वारदात मंगलवार सुबह सात बजे हुई थी।

