Ghaziabad Nagar Nigam : नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का जायजा लिया गया, जिसमें शहर वासियों से प्राप्त समस्या का किस प्रकार समाधान किया जा रहा है कार्यशैली की जांच की, एसबीएम टीम से भी स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर वार्ता की गई किस प्रकार की तैयारी स्वच्छता सर्वेक्षण में चल रही है कार्यशाली को जांचाl
समाधान पर दिया ध्यान
Ghaziabad Nagar Nigam की महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह का मालिक द्वारा शहर की समस्याओं के निस्तारण हेतु लगातार जनहित में बेहतर योजनाओं के तहत कार्य चल रहा है जिसके क्रम में इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर पर प्राप्त शिकायतों का समाधान करने की प्रक्रिया चल रही है जिसका नगर आयुक्त द्वारा जायजा लिया गयाl
ये भी पढ़ें : Noida : सरेआम महिला से मोबाइल छीन कर बदमाश हुआ फरार, घटना सीसीटीवी में हुई कैद
जीपीएस का हो इस्तेमाल
जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम को लेकर नगर आयुक्त ने संबंधित टीम से वार्ता की साथ ही किस प्रकार जीपीएस कार्य कर रहा है उसकी जांच की शहर को मूलभूत सुविधाएं बेहतर तरीके से मुहैया कराने का उद्देश्य लेकर संबंधित टीम को Ghaziabad Nagar Nigam के आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा मोटिवेट किया गया, तकनीकी उपयोग से किस प्रकार गाजियाबाद नगर निगम शहर हित में बेहतर कार्य कर सकता है उसे पर योजना बनाने का कार्य चल रहा है जिसमें स्वयं नगर आयुक्त संबंधित अधिकारियों से लगातार समन्वय कर रहे हैंl

पार्षदों के सुझाव पर काम कर रहे अधिकारी
Ghaziabad Nagar Nigam शहर हित में समस्याओं के समाधान हेतु लगातार प्रयासरत है नई-नई तकनीकी के माध्यम से भी शहर वासियों को किस प्रकार सुविधा मुहैया कराई जा सकती हैं इस पर विशेष ध्यान रखते हुए शहर के पार्षदों के सुझावों के साथ योजना बनाकर तरीके से संबंधित अधिकारी कार्य कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें : Ghaziabad News: बाहरी को टिकट देने पर पूर्व सांसद ने उठाए सवाल, दी यह नसीहत

