Ghaziabad: गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में नए रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक दुकान में अचानक आग लग गई. संजय भोजनालय नाम की दुकान में नान ब्रेड बनाने का काम चल रहा था। अचानक आग भड़कने से इलाके में हड़कंप मच गया. इस घटना के दौरान दो लोग गंभीर रूप से झुलस गये. दोनों घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई और मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया.
घटना का विवरण
गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित संजय भोजनालय में अचानक आग लग गई. नान ब्रेड की दुकान में रखे सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें तेजी से उठने लगीं। दुकान में मौजूद लोगों ने सिलेंडर में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, सिलेंडर में आग की लपटें तेजी से उठ रही थीं। आग में दुकान में मौजूद दो लोग भी झुलस गए। मौके पर मौजूद अभिषेक कुमार ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी. मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग बुझाने की कोशिश की. कुछ ही देर में अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया.
ये भी पढ़ें..
अग्निशमन विभाग का बयान
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि दुकान में मौजूद जावेद का बेटा अफरोज और मोनू का बायां हाथ और पैर झुलस गया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग लगने का सही कारण अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। इस घटना के दौरान दो लोग आग में झुलस गये. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

