गाजियाबाद तमिलनाडू के मंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म पर दिए गए विवादास्पद बयान को लेकर डासना स्थित शिवशक्ति धाम के महंत यति नरसिंहानंद गिरी ने सुप्रीम कोर्ट को खून से पत्र लिखकर उनके बयान पर संज्ञान लेने की अपील की।
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने कहा स्टालिन जैसे लोग सनातन धर्म को करना चाह रहे खत्म
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने कहा कि उदयनिधि स्टालिन जैसे लोग सनातन धर्म को खत्म करने की साजिश रच रहे हैं। कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं। ये लोग केवल बोल नहीं रहे हैं बल्कि सनातन धर्म को खत्म करने के लिए ये अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। न्यायपालिका ऐसे लोगों के बयानों को हल्के में ना लें।
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को खत्म करने की साजिश इस्लामिक जेहादी भी कर रहे हैं। भारत की अस्सी फीसदी आबादी सनातन धर्म से जुड़ी है। आखिर उदयनिधि जैसे लोग भारत की पूरी आबादी को क्यों खत्म करना चाहते हैं? यह विषय बेहद गंभीर है। सर्वोच्च न्यायालय को उदयनिधि के बयान को संज्ञान में लेकर राज्य सरकार को नोटिस जारी करना चाहिए।
ये भी पढ़ें : गाजियाबाद के साधारण परिवार में पली फौजिया ने सिविल जज बन परिवार का नाम किया रोशन
महंत यति नरसिंहानंद ने खून से पत्र लिखकर सुप्रीम कोर्ट को स्टालिन के खिलाफ संज्ञान लेने की गुजारिश
सर्वोच्च न्यायालय से अनुरोध किया कि उनके इस पत्र को सर्वोच्च न्यायालय की अवमानना ना समझ लिया जाए। पत्र लिखते समय उनके साथ डॉ उदिता त्यागी, यति रणसिंहानंद, यति सत्यानंद, सनोज शास्त्री, अरुण त्यागी उपस्थित थे।

