Ghaziabad News: विजयनगर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ विहार से प्रतीक ग्रैंड सिटी में लिफ्ट की खराबी और इसमें लोगों के फंसने के मामले में कोई कमी नहीं आ रही है। शुक्रवार रात करीब सवा दस बजे लिफ्ट खराब हो गई। लिफ्ट खराब हो जाने पर एक महिला अपने बच्चे के साथ उसमें फंस गई। काफी मशक्कत के बाद मां और बेटे को निकाला गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। लिफ्ट 8वें तल से बेसमेंट में चली गई। लिफ्ट फ्री फाल होकर नीचे आ गई थी।
पहले भी हो चुका है हादसा
बता दें कि इससे पहले भी 18 अक्टूबर 2022 को लिफ्ट खराब होने से पांच लोग उसमें फंस गए थे। रेजिडेंटस का कहना है कि लिफ्ट की देखभाल नहीं की जाती है। सोसाइटी में कई खामियां है। बिना एनओसी लिए ही बायर्स को बिल्डर पजेशन दे देते हैं। इससे कहीं ना कहीं बायर्स की जान हमेशा खतरे में बनी रहती है। दिल्ली एनसीआर में लगातार लिफ्ट गिरने के हादसे बढ़ते जा रहे हैं। आवास विकास परिषद मौन बन कर हादसों का इंतजार करता रहता है।
यह भी पढ़ें: Noida: नोएडा में धारा 144 लागू, सभा-जुलूस पर बैन, जानें क्या है वजह
लिफ्ट फ्री हो जाने के कारण हुई घटना
जानकारी के अनुसार, प्रतीक ग्रैंड पायोनिया टावर पी-6 के रेजिडेंट आकाश शर्मा की पत्नी गुरप्रीत कौर और बड़ा बेटा निमित्त शर्मा लिफ्ट में फंस गए। लिफ्ट सीधे आठवें फ्लोर से आकर दूसरे फ्लोर पर अटक गई। फिर अचानक लिफ्ट चलने लगी। मैनटनेंस अधिकारियों के मुताबिक, फ्री हो जाने के कारण ऐसी घटना हुई। मामले की शिकायत विजयनगर पुलिस में की गई।

