गाजियाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है कौशांबी स्थित रेडिसन होटल के मालिक करण जैन जान को मारने की धमकी दी गई है। ऑफिस में घुसकर जान से मारने की धमकी दी गई है धमकी देने के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
धमकी देने वाला एक गाजियाबाद के राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल का रिश्तेदार
आरोपियों में एक गाजियाबाद के राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल का रिश्तेदार बताया जा रहा है। अनिल अग्रवाल ने भी फोन कर धमकी देने वालों से बातचीत करने का दबाव बनाया। थाना कौशांबी में हुई धमकी देने के मामले में FIR दर्ज।
ये भी पढ़ें : Greater Noida : गांव के जंगलों में दिखा तेंदुआ, ग्रामीण वासियों में दहशत
रेडिसन होटल के मालिक ने सुनाई अपनी आपबीती
रेडिसन होटल के मालिक करण जैन ने बताया कि जब वो अपने ऑफिस में काम कर रहे थे तब अचानक से मेरा ऑफिस स्टाफ मुझे सूचित करता है कि कुछ लोग ऑफिस को खाली करने की धमकी दे रहें हैं। जब मैं बाहर आया तो देखा वो लोग मेरे ऑफिस स्टाफ पर चिल्ला रहे थे और उनमें फीमेल स्टाफ भी था। जब मैं रिस्पेशन पहुंचा तब उन्होनें मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया।
करण जैन ने आगे बताया कि धमकी देने वालों में से 2 लोगों को तो मैं जानता हूं उन्होनें मुझे शारीरिक क्षति पहुंचाने की भी कोशिश की और साथ ही धमकाते हुए कहा कि 7 वीं मंजिल के शीशा तोड़कर वहां से बाहर फेंकने की धमकी दी। आरोपियों में एक तो गाजियाबाद के राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल का रिश्तेदार था। दूसरा आरोपी दीपक ऐहलावत जो कि गौरव अग्रवाल के साथ हमेशा रहता है। इस घटना से मुझे और मेरे परिवार की जान का खतरा सता रहा है तुरंत आरोपियों पर कार्रवाई की जाए।

